Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 08:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाबूलाल ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र, शराब घोटाला की जांच CBI से कराने की मांग
Headlines

बाबूलाल ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र, शराब घोटाला की जांच CBI से कराने की मांग

August 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाबूलाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में हुए शराब घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने सरकार और एसीबी (ACB) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि अब तक की कार्रवाई केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने और बड़े षड्यंत्रकारियों को बचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में जिस तेजी से एक बड़े अधिकारी को बुलाकर तत्काल गिरफ्तार किया गया था, वही तत्परता बाद में गायब हो गई। तीन महीने बीत जाने के बावजूद सरकार चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई, जिसकी वजह से जेल में बंद आरोपी एक-एक कर जमानत पा रहे हैं।

ACB द्वारा शराब घोटाले की जांच में जानबूझकर ढिलाई बरतने तथा मामले की निष्पक्ष जांच हेतु मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की। pic.twitter.com/Wj1v1ObKf1

— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 21, 2025

बाबूलाल मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि एसीबी ने गिरफ्तार अधिकारियों और पदाधिकारियों से पूछताछ तो की, लेकिन उनके बयान की रिकॉर्डिंग नहीं रखी गई। इससे जांच अधिकारी मनमर्जी से बयान दर्ज कर सकते हैं और मनचाहे लोगों को बचा या फंसा सकते हैं।

बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि यह पूरा मामला झारखंड और छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक फैले शराब माफिया और सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ अधिकारियों ने बड़ी डील करके जानबूझकर चार्जशीट दाखिल नहीं होने दी ताकि आरोपी जमानत का लाभ ले सकें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या यह सब मुख्यमंत्री की जानकारी और सहमति से हो रहा है? उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो इसकी आंच देर-सबेर सरकार तक भी पहुंचेगी। मरांडी ने दोहराया कि इस मामले में राज्य की एजेंसियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता, इसलिए पूरे घोटाले की जांच CBI को सौंपी जानी चाहिए ताकि वास्तविक दोषियों और साजिशकर्ताओं को बेनकाब किया जा सके।

इसे भी पढ़ें : ‘मौ’त की घाटी’ में भयंकर एक्सी’डेंट, दो ट्रक और एक कंटेनर के साथ क्या हुआ… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर JMM का बड़ा ऐलान… जानें क्या
Next Article राजधानी के इस इलाके में कल से निषेधाज्ञा लागू, कब तक… जानें

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.