अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh : हजारीबाग में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां दो ट्रक, एक कंटेनर और एक ट्रेलर आपस में टकरा गए। हादसे के कारण NH-19 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात कई घंटों तक पूरी तरह ठप रहा। यह घटना दनुआ घाटी के पास से सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थानेदार अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे और जख्मी ट्रक ड्राइवर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रात में ही पलटे हुए ट्रकों को हटा लिया गया होता, तो सुबह इतना लंबा जाम नहीं लगता। हादसे के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस और प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के स्कूलों में होगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी की पढ़ाई
इसे भी पढ़ें : PM मोदी कल आ रहे बिहार, इन शहरों के बदले गए ट्रैफिक रूट
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के कई होटलों के संचालक पुलिस कस्टडी में… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : CS अलका तिवारी ने बालू घाटों की नीलामी को लेकर दिया सख्त निर्देश… जानें क्या



