Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 2022 तक रहें संभलकर, शनि का प्रकोप झेल सकते हैं इस राशि के जातक
Headlines

2022 तक रहें संभलकर, शनि का प्रकोप झेल सकते हैं इस राशि के जातक

October 10, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. अच्छे कर्म करने वालों को राजा बना देते हैं, तो वहीं अनैतिक और अन्याय करने वालों को दंड भी देते हैं. जब शनिदेव की महादशा चलती है, तो अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. शनि का सबसे ज्यादा असर शनि की साढ़े साती या शनि की ढैय्या के दौरान झेलना पड़ता है. इन महादशाओं में शनिदेव जातकों की राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों प्रकार के असर डालते हैं. इसका असर जीवन को उलट-पुलट कर देता है.

दूसरा चरण करता ज्यादा परेशान 
ज्योतिर्विद श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि शनि की साढ़े साती के पहले चरण में शनि जातक की आर्थिक स्थिति पर, दूसरे च​रण में पारिवारिक जीवन पर और तीसरे चरण में स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा असर डालते हैं. ढ़ाई-ढ़ाई साल के इन तीन चरणों में दूसरा चरण सबसे ज्यादा भारी पड़ता है.

इस राशि पर 2022 तक शनि का साया
इस समय शनि मकर राशि में हैं. इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है, जो 29 अप्रैल 2022 तक रहेगा. इसलिए मकर राशि के जातकों के लिए ये समय बहुत ज्यादा संभलकर चलने का है. शनि के प्रकोप के कारण धन संपत्ति, परिवार से जुड़ी मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं. कोई व्यक्ति धोखा दे सकता है. बहुत मेहनत के बाद नतीजे मिलेंगे. हर फैसला सोच समझकर करना चाहिए. ज्योतिर्विद श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि जिन जातकों की कुंडली में शनि अच्छी स्थिति में हैं और जो गलत व अनैतिक कार्य नहीं करते हैं. उनके लिए ये समय बहुत शानदार साबित होगा. यानि इस दौरान मकर राशि के जातकों को अपनी कुंडली में शनि की स्थिति और अपने कर्मों के आधार पर शनि का असर झेलना होगा.

करें ये उपाय 
ज्योतिर्विद श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि साढ़े साती या ढैय्या के दौरान शनि के प्रकोप से बचने के लिए भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा उपासना करने से बहुत राहत मिलती है. हनुमान चालीसा का पाठ करें. कटोरे में तेल लेकर उसमें अपना मुंह देखें और कटोरे सहित तेल को शनि मंदिर में रख आएं. इस तरह अपनी छाया दान करने से बड़ी राहत मिलेगी. इसके अलावा शनि से संबंधित अन्य चीजों का भी दान कर सकते हैं. ये उपाय शनिवार के दिन करने से अत्यंत फलदायी होता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुंह पर तेजाब डालकर युवक की हत्या
Next Article 25 लाख के ईनामी नक्सली समेत 10 पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.