Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 12:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आशिक के चलते माशूका ने उठा लिया खौफनाक कदम… जानें मामला
Headlines

आशिक के चलते माशूका ने उठा लिया खौफनाक कदम… जानें मामला

April 26, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आशिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : रामगढ़ शहर में आशिक से ठुकराई हुई माशुका ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसने अपने शरीर में आग लगा ली और बुरी तरह झुलस गई। यह घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के महतो टोला में शुक्रवार को घटी। पीड़िता पायल कुमारी (23) को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है। पायल अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पायल अपने तथाकथित पति और आशिक सुमित कुमार को पाने के लिए लगातार महिला थाना का चक्कर लगा रही थी। पायल ने पुलिस को जो कहानी बताई थी वह भी बड़ी अजीबो-गरीब थी। उसने पुलिस को यह बताया था कि वेस्ट बोकारो, घाटो निवासी सुमित कुमार ने उसके साथ एक साल पहले माया टुंगरी मंदिर में झूठी शादी रचाई। इसके बाद वह उसे लेकर दिल्ली और जमशेदपुर गया। जहां उसने उसका यौन शोषण किया। इस दौरान वह सुमित के साथ ही थी। 16 मार्च 2025 को पायल रांची रोड महतो टोला में अपने भाई सूरज के घर पर पति सुमित के साथ मौजूद थी। इसी दौरान सुमित का बड़ा भाई आलोक सिंह उसके घर पहुंचा और सुमित को अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद से वह लगातार सुमित को पाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रही थी।

इस प्रकरण को महिला थानेदार श्वेता कुजूर देख रही थी। उन्होंने मीडिया को बताया कि सुमित और पायल के बीच कई बार बैठक कराई गई। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने कई बिंदुओं पर अपनी सहमति भी दी थी। लेकिन सुमित सहमति जाहिर करने के बाद भी वादा पूरा नहीं कर रहा था। महिला थानेदार श्वेता कुजूर ने बताया कि 16 मार्च को जब आवेदन मिला था, तब से लगातार कई बार प्रयास किया गया। सुमित को थाने बुलाया गया, लेकिन वह किसी वादे पर खरा नहीं उतरा‌। 16 अप्रैल को डीजीपी के निर्देश पर रामगढ़ फुटबॉल ग्राउंड में लगे जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में भी पायल ने गुहार लगाई थी। उसके बाद से लगातार सुमित को पुलिस तलाश रही है। सुमित फिलहाल फरार है। महिला थानेदार ने बताया कि सुमित के खिलाफ महिला थाने में कांड संख्या 6/25 दर्ज किया गया है।

auto

खुद को आग लगाने से 24 घंटे पहले पायल महिला थाने पहुंची थी। वहां वह सुमित की गिरफ्तारी की बात कर रही थी। महिला थानेदार श्वेता कुजूर ने बताया कि उसे पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया था। घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे रामगढ़ SDPO परमेश्वर प्रसाद ने इसे प्रथम दृष्ट्या खुदकुशी की कोशिश का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है। पीड़िता के माता और पिता के बयान लिए गए हैं। पीड़िता अभी बोलने के हालत में नहीं है। पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इसे भी पढ़ें : मंत्री सुदिव्य का बयान उनमें कूट कूटकर भरे अहंकार को दर्शाता है : बाबूलाल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमंत्री सुदिव्य का बयान उनमें कूट कूटकर भरे अहंकार को दर्शाता है : बाबूलाल
Next Article राशिफल @ 26 अप्रैल 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.