अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी स्तर पर पदोन्नति, तबादला और नई पोस्टिंग की गई है। सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए स्थान पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
शशि भूषण शर्मा बने रांची के CJM
अधिसूचना के अनुसार रांची और गोड्डा में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पदों में बदलाव किए गए हैं। रांची के सीजेएम चंदन को अब गोड्डा भेजा गया है। गोड्डा के सीजेएम शशि भूषण शर्मा को रांची का नया सीजेएम नियुक्त किया गया है। इन बदलावों के बाद दोनों जिलों की न्यायिक व्यवस्था में नई टीम काम संभालेगी।
डालसा सचिव को भेजा गया गढ़वा
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के रांची स्थित सचिव रवि कुमार भास्कर का भी तबादला किया गया है। उन्हें नगर उंटारी, गढ़वा भेजा गया है। नई पोस्टिंग पर जल्द जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
नए बदलावों से न्यायिक कार्य में तेजी की उम्मीद
हाईकोर्ट द्वारा किए गए इन स्थानांतरण आदेशों को न्यायिक कार्य प्रणाली को और सुचारू बनाने से जोड़कर देखा जा रहा है। कई जिलों में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों से बेहतर प्रशासनिक कार्य की उम्मीद की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : IAS अधिकारियों का ताबड़तोड़ तबादला, कौन गया कहां… देखें लिस्ट



