अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Khunti : खेत के किनारे बने एक छोटे से घर के पास एक अज्ञात महिला बेसुध पड़ी थी। उससे लिपट कर उसका बच्चा बिलख-बिलख कर रो रहा था। बच्चे की उम्र करीब डेढ़ साल है। लोगों ने जब पास जाकर देखा तो उक्त महिला की सांसें थम चुकी थी। लेकिन उस अबोध बच्चे को इस बात का क्या पता कि इस दुनिया में अब उसका कोई नहीं। मां का आंचल भी सिर से छिन चुका है। इस बच्चे का रोना सुन वहां मौजूद हर किसी का कलेजा दरक गया। इस घटना की मिली सूचना पर खूंटी के सर्किल इंस्पेक्टर किशुन दास और मुरहू थानेदार रामदेव यादव टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रोते-बिलखते बच्चे को गोद में उठाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि महिला रविवार की सुबह अकेले खेत की ओर जा रही थी। तभी वह रास्ते में गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। कुंजला और आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई भी महिला को पहचान नहीं पाया। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया की मदद से मृतका की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। मासूम बच्चे को सहयोग विलेज चाइल्ड होम भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही थी, ताकि उसकी उचित देखभाल हो सके। यह हृदयविदारक घटना खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : ‘व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत’, शहीद को गवर्नर-सीएम ने दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें : नीरू शांति ने AJSU को दिया झटका, JMM में हुईं शामिल
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एम्बुलेंस सेवा ठप, शिक्षा व्यवस्था भाड़े पर : बाबूलाल मरांडी
इसे भी पढ़ें : PTA को लेकर DDC का प्राइवेट स्कूलों को निर्देश… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में एनकाउंटर, IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद



