अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में प्रत्याशियों की घोषणा का सिलसिला जारी है। बुधवार शाम BJP ने अपनी दूसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में दो चर्चित नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं… लोक गायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा।
मैथिली ठाकुर को मिला अलिनगर का टिकट
लोकप्रिय मैथिली गायिका मैथिली ठाकुर पिछले कुछ दिनों से भाजपा के संपर्क में थीं। उन्हें 14 अक्तूबर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। अब पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में अलिनगर का टिकट देकर बड़ा मौका दिया है।
पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को भी टिकट
पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, जो 2024 लोकसभा चुनाव में बक्सर से टिकट नहीं मिलने पर जनसुराज पार्टी में गए थे, कुछ महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने उन्हें भी प्रत्याशी बना दिया है।

पहली लिस्ट में 71 प्रत्याशियों के नाम
भाजपा ने 14 अक्तूबर को पहली सूची जारी की थी, जिसमें 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। पहली सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिया गया था, जिनमें गायत्री देवी (परिहार), देवंती यादव (नरपतगंज), स्वीटी सिंह (किशनगंज), निशा सिंह (प्राणपुर), कविता देवी (कोढ़ा), रमा निषाद (औराई), अरुणा देवी (वारसलीगंज) और श्रेयसी सिंह (जमुई) शामिल हैं।
कई सीटों पर बदले उम्मीदवार
इस बार पार्टी ने कुम्हरार, पटना साहिब और दानापुर सीटों पर बड़े बदलाव किए हैं।
- कुम्हरार से अरुण सिन्हा की जगह संजय गुप्ता,
- पटना साहिब से नंद किशोर यादव की जगह रत्नेश कुशवाहा,
- और दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को टिकट दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : BJP ने जारी की पहली लिस्ट… देखें

