अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में हलचल तेज है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाद अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सबसे ऊपर पार्टी के वरिष्ठ नेता और चिराग पासवान के पुराने सहयोगी राजू तिवारी का नाम है। उन्हें पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। यह सीट पहले भाजपा के पास थी, जहां से भाजपा के सुनील मणि तिवारी ने पिछले चुनाव में 27 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।

एनडीए में सीट विवाद जारी, भाजपा सुलझा रही मामला
लोजपा (रामविलास) को एनडीए में 29 सीटें मिली हैं, लेकिन इनमें से कुछ सीटों पर जदयू और हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) के साथ विवाद बना हुआ है। बताया जा रहा है कि भाजपा दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटों का समाधान निकालने में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : बिहार विस चुनाव 2025 : BJP की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर सहित 12 नामों का ऐलान
इसे भी पढ़ें : बिहार विस चुनाव 2025 : तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से भरा पर्चा
इसे भी पढ़ें : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जदयू ने जारी की पहली लिस्ट, 57 नामों का ऐलान

