Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 01:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार विस चुनाव 2025 : JDU की दूसरी लिस्ट जारी, इन नेताओं की हुई वापसी
Headlines

बिहार विस चुनाव 2025 : JDU की दूसरी लिस्ट जारी, इन नेताओं की हुई वापसी

October 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 44 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। सबसे बड़ी चर्चा गोपालपुर सीट को लेकर है, जहां मौजूदा विधायक गोपाल मंडल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह अब बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है। गोपाल मंडल हाल ही में सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन करने को लेकर सुर्खियों में थे।

समाजिक संतुलन पर नीतीश का फोकस

जदयू ने हमेशा की तरह इस बार भी सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखा है। पिछड़ा वर्ग से 37 प्रत्याशी, अतिपिछड़ा वर्ग से 22, सामान्य वर्ग से 22, अनुसूचित जाति से 15, अल्पसंख्यक समुदाय से 4 और अनुसूचित जनजाति से 1 प्रत्याशी शामिल किए गए हैं। कुल 101 उम्मीदवारों में से 13 महिलाएं भी हैं, जो पार्टी के जेंडर बैलेंस की दिशा में कदम बताया जा रहा है।

किन समाजों को मिला कितना टिकट

जदयू ने इस बार सबसे अधिक कुशवाहा समाज के 13 प्रत्याशी, कुर्मी समाज के 12 प्रत्याशी, राजपूत समाज के 10, भूमिहार समाज के 9 और यादव व धानुक समाज से 8-8 प्रत्याशी उतारे हैं।

दिग्गजों की एंट्री और नई रणनीति

पार्टी की इस सूची में कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल हैं, जैसे मंत्री विजेंद्र यादव, लेशी सिंह, शीला मंडल, कलाधर मंडल, सुमित सिंह आदि। कई सीटों पर जदयू ने उन जगहों पर भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जहां पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए सीट छोड़ी जाने की चर्चा थी। सबसे चर्चित सीट कदवा है, जहां से पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी को टिकट मिला है।

नए चेहरे और पुराने दांव

नवादा से पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव की पत्नी और वर्तमान विधायक विभा देवी को टिकट दिया गया है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी से मंत्री बने सुमित सिंह को चकाई सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के अंदरूनी समीकरणों और गठबंधन राजनीति के लिहाज से यह लिस्ट संतुलन और संदेश दोनों का मेल मानी जा रही है।

जानिए किस प्रत्याशी को कहां से दिया टिकट

क्र० सं०विधानसभा क्षेत्रप्रत्याशी का नाम
1वाल्मीकिनगरधीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह
2सिकटासमृद्ध वर्मा
3नरकटियाविशाल साह
4केसरियाशालिनी मिश्रा
5शिवहरश्वेता गुप्ता
6सुरसंडनागेन्द्र राऊत
7रुन्नीसैदपुरपंकज मिश्रा
8हरलाखीसुधांशु शेखर
9बाबूबरहीमीना कामत
10फुलपरासशीला मंडल
11लौकहासतीश साह
12निर्मलीअनिरूद्ध प्रसाद यादव
13पिपराराम विलास कामत
14सुपौलविजेन्द्र प्रसाद यादव
15त्रिवेणीगंज (अ.जा.)सोनम रानी सरदार
16रानीगंज (अ.जा.)अचमित ऋषिदेव
17अररियाशगुफ्ता अजीम
18जोकीहाटमंजर आलम
19ठाकुरगंजगोपाल अग्रवाल
20अमौरसबा जफर
21रूपौलीकलाधर मंडल
22धमदाहालेशी सिंह
23कदवादुलालचंद्र गोश्वामी
24मनिहारी (अ.ज.जा.)शंभु सुमन
25बरारीविजय सिंह निषाद
26गोपालपुरबुलो मंडल
27सुल्तानगंजललीत नारायण मंडल
28कहलगांवशुभानंद मुकेश
29अमरपुरजयंत राज
30धोरैया (अ.जा.)मनीष कुमार
31बेलहरमनोज यादव
32चैनपुरजमा खान
33करगहरबशिष्ठ सिंह
34काराकाटमहाबली सिंह
35नोखानागेन्द्र चन्द्रवंशी
36कुर्थापप्पु कुमार वर्मा
37जहानाबादचंद्रेश्वर चन्द्रवंशी
38घोसीऋतुराज कुमार
39नबीनगरचेतन आनंद
40रफीगंजप्रमोद कुमार सिंह
41बेलागंजमनोरमा देवी
42नवादाविभा देवी
43झाझादामोदर रावत
44चकाईसुमित कुमार सिंह

इसे भी पढ़ें : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जदयू ने जारी की पहली लिस्ट, 57 नामों का ऐलान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM योगी आज बिहार दौरे पर, चुनावी सभा में करेंगे शंखनाद
Next Article सिटी DSP का रीडर ACB के शिकंजे में… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.