अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : ACB यानी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा हुआ था, जिसमें रीडर द्वारा 40 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
आवेदन से शुरू हुई जांच
एसीबी मुख्यालय के अनुसार मिथुन कुमार नामक व्यक्ति ने आवेदन देकर जानकारी दी थी कि उसके बड़े भाई जितेंद्र कुमार, जो वनरक्षक हैं, उनके खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में बताया गया कि रीडर ने इस केस में भाई का नाम हटाने और केस को हल्का करने के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी।
एसीबी ने किया ट्रैप
आवेदक ने रिश्वत देने से मना किया और मामले को एसीबी के पास ले गया। जांच के दौरान एसीबी ने मामले को सत्य पाया और रीडर के खिलाफ ट्रैप लगाने का निर्णय किया। जैसे ही आवेदनकर्ता ने एसीबी के निर्देश पर 25 हजार रुपये दिए, रीडर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
इसे भी पढ़ें : बिहार विस चुनाव 2025 : JDU की दूसरी लिस्ट जारी, इन नेताओं की हुई वापसी
इसे भी पढ़ें : पटना सिविल कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट मोड पर
इसे भी पढ़ें : सारंडा में फिर एक्टिव हुए नक्सली, बीच सड़क किया ये कांड

