WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना/दरभंगा। बिहार के दरभंगा में गुरुवार अहले सुबह शहर के कंकाली मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विश्वविद्यालय थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव कुमार झा उर्फ अंटू को अपराधियों ने गोली मारी , जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना स्थल से एक पिस्टल समेत दो खोखा बरामद किया गया है। साथ में एक चार चका गाड़ी भी बरामद की गई है।
घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना सुबह तीन बजे की है। पुलिस के मुताबिक
घटना को अंजाम देने वाले अपराधियो की संख्या चार थी।उनलोगों ने करीब आठ राउंड गोली चलाई।।गोली की आवाज सुन पहुंचे स्थानीय लोगों ने एक अपराधी की जमकर पीटायी की जिससे उसकी मौत हो गई।

