Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 8 October, 2026 • 10:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना बिपार्ड को मिला वर्ल्ड क्लास ISO सर्टिफिकेट, सीएम सम्राट बोले… जानें क्या
Headlines

पटना बिपार्ड को मिला वर्ल्ड क्लास ISO सर्टिफिकेट, सीएम सम्राट बोले… जानें क्या

July 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मिली है। पटना स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) को ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। यह राज्य में किसी संस्थान को मिलने वाला तीसरा ISO प्रमाण-पत्र है। इससे पहले बिपार्ड गया और सामान्य प्रशासन विभाग को भी यह सम्मान मिल चुका है।

सोमवार को सीएम सम्राट चौधरी के सामने उनके आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में यह सर्टिफिकेट सौंपा गया। सर्टिफिकेट देने वाली संस्था के अधिकारी तरुण स्वरूप ने बिपार्ड के महानिदेशक डॉ. बी. राजेन्दर को यह खास प्रमाण-पत्र दिया। इस मौके पर सीएम ने बिपार्ड की पूरी टीम को बधाई दी और संस्थान की जमकर तारीफ की।

सुशासन और पारदर्शिता का प्रमाण है यह सर्टिफिकेट

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिपार्ड को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह सर्टिफिकेट इस बात का सबूत है कि हमारी संस्थाएं अब वर्ल्ड क्लास मानकों पर काम कर रही हैं। संस्थान में जिस तरह से पारदर्शिता, ईमानदारी और क्वालिटी के साथ काम हो रहा है, यह उसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को अच्छी ट्रेनिंग देकर बिपार्ड राज्य की पूरी शासन व्यवस्था को मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है।

साल के 365 दिन चलती है ट्रेनिंग

सीएम ने संस्थान की तारीफ करते हुए बताया कि बिपार्ड में साल के पूरे 365 दिन यानी लगातार ट्रेनिंग प्रोग्राम चलते रहते हैं। जब सरकारी अधिकारियों को बेहतर और आधुनिक ट्रेनिंग मिलती है, तो उनकी काम करने की क्षमता बढ़ती है। इससे सीधे तौर पर राज्य के आम लोगों को फायदा होता है और सुशासन को मजबूती मिलती है। सीएम ने संकल्प जताया कि बिहार को सुशासन, पारदर्शिता और बेहतरीन पब्लिक सर्विस के मामले में देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे।

ट्रेनिंग की क्षमता बढ़ाने के निर्देश

भविष्य की जरूरतों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिपार्ड पटना और गया, दोनों जगहों पर ट्रेनिंग की क्षमता को और ज्यादा बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि नई टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट के आधुनिक तरीकों और नए प्रशासनिक प्रयोगों को ट्रेनिंग के सिलेबस में शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, संसाधन और स्टाफ की कमी न हो, इसके लिए एक चरणबद्ध प्लानिंग बनाकर काम किया जाए ताकि ये संस्थान सुशासन के बड़े केंद्र बन सकें।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव सह बिपार्ड के महानिदेशक डॉ. बी. राजेन्दर, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह समेत कई बड़े अधिकारी और ISO संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : उम्मीदों का नया ठिकाना बनेगा पटना एम्स, सीएम सम्राट ने कर दिया बड़ा ऐलान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभोरे-भोर एनका’उंटर, गैंगस्टर प्रिंस खान के शू’टर को लगी गो’ली, SP क्या बोले… देखें वीडियो
Next Article शू’टिंग रेंज की बदहाली देख भड़के सीएम हेमंत, बोले- खिलाड़ियों को हर हाल में…

Related Posts

Headlines

फुफेरे भाई बना दरिंदा, दोस्तों के साथ लूट ली विवाहिता की आबरू

October 8, 2026
Headlines

मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला के पेट में पिस्तौल सटाकर किया कांड, लाल बाइक से भागे बदमाश

October 8, 2026
Headlines

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए सचेतक, सीएम राहत कोष में दिया 1 माह का वेतन

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फुफेरे भाई बना दरिंदा, दोस्तों के साथ लूट ली विवाहिता की आबरू

October 8, 2026

मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला के पेट में पिस्तौल सटाकर किया कांड, लाल बाइक से भागे बदमाश

October 8, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए सचेतक, सीएम राहत कोष में दिया 1 माह का वेतन

October 8, 2026

देश के डिजिटल क्रांति का अगुआ बनेगा बिहार, तैयार हो रहा मजबूत IT ढांचा : मंत्री नीतीश

October 8, 2026

यूपी पुलिस भर्ती: आजमगढ़ के बाद सीतापुर में भी परीक्षा केंद्र बदला, नया एडमिट कार्ड हुआ जारी

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.