WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, व संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर भाजपा द्वारा मोदी आहार का वितरण किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार जयसवाल, भाजपा नेता व समाजसेवी ललित नारायण ओझा ने शनिवार को जरूरतमंदों के बीच मोदी आहार वितरण किया गया। पिस्का मोड़ के जरूरतमंद लोगों के बीच सुखा अनाज का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते वितरण किया गया। साथ ही मास्क लगाने, सैनिटाइजर लगाकर जागरूकता भी चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से मंतोष सिंह, सुखदेव नगर मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार जयसवाल, शुभम कुमार जयसवाल, अविनाश राय, तरुण कुमार जयसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

