अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भटटाचार्य ने भाजपा पर सेना के राजनीतिक इस्तेमाल करने का इल्जाम लगाया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरा देश सेना के साथ खडा था। लेकिन ऑपरेशन के बाद भाजपा सेना का राजनीतिक इस्तेनमाल कर रही है, जो बेहद दुखद है। सुप्रियो शुक्रवार को झामुमो के हरमू स्थित (कैंप) कार्यालय में मीडियो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री ने महिला सैनिक पर टिप्पणी की, जिसपर भाजपा और मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब जम्मू के उधमपुर के भाजपा विधायक ने वायु सेना का अपमान किया है। इसपर भी भाजपा की ओर से विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने कहा कि घर-घर सिंदूर बांटने का एक राजनीतिक कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह भारतीय महिलाओं और सनातन धर्म के साथ क्रूर मजाक है। उन्होंने सवाल किया कि क्यों कोई पुरूष पराई स्त्री को सिंदूर देगा। भाजपा को बताना चाहिए कि उनके नेता अपने घर के सिंदूर को क्यों बाहर दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि असम के मंत्री खुलेआम सरकारी कार्यक्रमों में मुस्लिम समाज के लोगों को मियां कह कर संबोधित करते हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से भी इस्लाम पर प्रहार किया जाता है। यह भाजपा का चरित्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को धर्म और जाति की आग में धकेलने का काम कर रही है।
इसे भी पढ़ें : बिहार-झारखंड में JIO का जलजला, पौने चार लाख नये मोबाइल ग्राहक जोड़े
इसे भी पढ़ें : झारखंड ने 16वें वित्त आयोग से मांगी तीन लाख करोड़ की मदद
इसे भी पढ़ें : पांच महीने पहले दुल्हन बनी तराना हर किसी को रुला गयी… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : इलेक्ट्रिशियन की तलाशी लेते ही चौंक गयी कांके पुलिस… जानें
इसे भी पढ़ें : पटना और बंगाल से रांची के लिए चला मौत का सामान हजारीबाग में धराया… जानें क्या



