Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 5 September, 2026 • 09:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BJP नेता की मां और डेढ़ साल के बेटे की फावड़े से काटकर हत्या
Headlines

BJP नेता की मां और डेढ़ साल के बेटे की फावड़े से काटकर हत्या

July 28, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता परशुराम शुक्ला की मां और डेढ़ साल के मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई है.

पट्टीदारी के भाई के हमले में बीजेपी नेता की पत्नी और 10 साल की बेटी की हालत गंभीर है. चारों पर फावड़े से वार किया गया था. हमले के वक्त बीजेपी नेता घर में मौजूद नहीं थे.

गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव में मंगलवार 27 जुलाई की देर शाम 7 से 8 बजे के बीच भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य परशुराम शुक्ल के घर पर पट्टीदारी के भाई सीताराम शुक्ला और उसके परिवारवालों ने धावा बोल दिया. परशुराम शुक्ला किसी काम से लुधियाना गए हुए हैं.

दरअसल, मंगलवार की दोपहर पुलिस आईजीआरएस पोर्टल की शिकायत की जांच और पूछताछ के लिए सीताराम शुक्ल के परिवारवालों के पास आई. पुलिस के जाने के बाद शाम 7 बजे के आसपास सीताराम ऑटो चलाकर वापस लौटा तो परिवारवालों ने इसकी जानकारी सीताराम को दी. इसके बाद उसके सिर पर खून सवार हो गया.

सीताराम और उसके परिवारवालों ने फावड़ा लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला कमेटी के सदस्य और पट्टीदारी के भाई परशुराम शुक्ल के घर धावा बोल दिया. वहां पर उसने परशुराम शुक्ल की मां 70 वर्षीय विमला देवी और उनके डेढ़ साल के मासूम रौनक की फावड़े से सिर और गर्दन पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई.

दोनों को बचाने के लिए आईं परशुराम की पत्नी सुषमा शुक्ला और उनकी 10 साल की बेटी को भी हमलावरों ने फावड़े से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर घायल कर दिया. घटना का अंजाम देने के बाद सीताराम शुक्ला और उसके परिवावाले फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलने के बाद गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, एसपी साउथ एके सिंह, क्षेत्राधिकारी खजनी इंदुप्रभा सिंह और भारी संख्या में फोर्स गांव पहुंच गई. पुलिस ने दोनों लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है.

एसपी साउथ एके सिंह ने बताया कि परशुराम लुधियाना में हैं, उनके ई-मेल द्वारा भेजी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, एसओजी के अलावा थाना हरपुरबुदहट, सिकरीगंज, बेलघाट, खजनी, नगर के शाहपुर, कैंट और रामगढ़ताल की टीम को लगाया गया है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंटरनेशनल खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन
Next Article कार में रखा 1.300 किग्रा अफीम के साथ मोटी रकम बरामद, तस्कर फरार

Related Posts

Headlines

गंगा उफनाई तो CM ने संभाला मोर्चा, हवाई सर्वे के बाद अफसरों को दिया राहत का सीधा टारगेट

September 4, 2026
Headlines

मोरहाबादी में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, सीएम हेमंत ने फोड़ी दही हांडी

September 4, 2026
Headlines

कान्हा की जयकारों से गूंजा पटना सिटी, झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM सम्राट

September 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 5, 2026

गंगा उफनाई तो CM ने संभाला मोर्चा, हवाई सर्वे के बाद अफसरों को दिया राहत का सीधा टारगेट

September 4, 2026

मोरहाबादी में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, सीएम हेमंत ने फोड़ी दही हांडी

September 4, 2026

कान्हा की जयकारों से गूंजा पटना सिटी, झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM सम्राट

September 4, 2026

पारगढ़ा में तीन मौतों के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, 87 ग्रामीणों की हुई जांच

September 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.