Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 12:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खेत में पेड़ से लटका मिला चूड़ी विक्रेता का शव, हत्या की आशंका
Headlines

खेत में पेड़ से लटका मिला चूड़ी विक्रेता का शव, हत्या की आशंका

August 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बेगूसराय। बेगूसराय पुलिस ने मंगलवार को शीशम के पेड़ से लटके एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के एकडारा बहियार के समीप की है। मृतक की पहचान संजात पंचायत के श्रीरामपुर निवासी लखन साह के पुत्र सुरेश साह के रूप में की गई है।

मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को पशुपालक और किसान जब बहियार की ओर गए तो एकडारा चौर में शीशम के पेड़ से लटका एक शव देखकर हड़कंप मच गया। हल्ला होते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई, इसके बाद मृतक की पहचान हो सकी।

Advertisement Advertisement

मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि उसके पिता चूड़ी बेचकर परिवार का जीवन यापन करते थे। मंगलवार की सुबह शौच करने के लिए खेत की ओर गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद खोजबीन की जा रही थी, इसी दौरान लोगों ने खेत में स्थित शीशम के पेड़ से लटका हुआ शव देखा। पुलिस हत्या एवं आत्महत्या दोनों पहलुओं पर छानबीन करने की बात कह रही है। पेड़ से लटके शव की हालत देखकर लग रहा है कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया है। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है, मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए हैं तथा तरह-तरह की बातें हो रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस बात का था शक तो पति ने पत्नी की गला रेतकर किया हत्या का प्रयास
Next Article हँसते- खेलते माहौल में 18 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.