Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 27 May, 2026 • 12:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में मिली पांच साल के मासूम की बॉडी, PM रिपोर्ट खोलेगा राज
Headlines

प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में मिली पांच साल के मासूम की बॉडी, PM रिपोर्ट खोलेगा राज

April 6, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jehanabad : जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय के हॉस्टल से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कनौदी के पास चल रहे एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रह रहे 5 साल के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने इसे सीधा हत्या का मामला बताया है और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं स्कूल संचालक का कहना है कि बच्चा गिर गया था, इसी वजह से उसकी मौत हुई।

10 दिन पहले ही हॉस्टल आया था आशू

मृतक छात्र की पहचान आशू कुमार के रूप में हुई है। वह बुलाकी बिगहा गांव का रहने वाला था और उसके पिता का नाम धनंजय कुमार बताया गया है। परिजनों के मुताबिक आशू सिर्फ 10 दिन पहले ही हॉस्टल में रहने के लिए स्कूल आया था। बच्चे की अचानक मौत की खबर सुनकर परिवार पूरी तरह टूट गया है।

सुबह फोन आया, कहा गया- तबीयत खराब है

सोमवार सुबह स्कूल प्रबंधन की ओर से परिजनों को फोन कर बताया गया कि आशू की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उसका इलाज कराया जा रहा है। यह सुनते ही परिजन घबराकर स्कूल पहुंचे और बच्चे को लेकर पटना के एक निजी क्लीनिक गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने उठाए सवाल

बच्चे को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि आशू के शरीर पर कई चोट के निशान थे। मृतक के मामा राहुल कुमार ने बताया कि बच्चे की गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से हमला किए जाने जैसे निशान दिखे। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ गिरने का नहीं लग रहा, बल्कि यह हत्या की तरफ इशारा कर रहा है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन सच छुपाने की कोशिश कर रहा है।

स्कूल के पास सड़क जाम, जमकर हंगामा

घटना की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। आक्रोशित लोगों ने स्कूल के पास सड़क जाम कर दिया और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे।

पुलिस पहुंची, लोगों को समझाकर कराया शांत

हंगामे की सूचना मिलते ही कड़ौना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

स्कूल संचालक हिरासत में, पूछताछ जारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि मामला गंभीर है और हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने स्कूल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत हादसे में हुई या फिर कोई वारदात हुई है।

PM रिपोर्ट पर टिकी जांच की दिशा

फिलहाल पुलिस का फोकस इस बात पर है कि बच्चे की मौत के पीछे असली वजह क्या है। परिजनों का आरोप और शरीर पर बताए जा रहे निशान इस मामले को और भी गंभीर बना रहे हैं। पुलिस ने बताया कि PM यानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा।

हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने निजी स्कूलों के हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पांच साल के मासूम बच्चे की इस तरह संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे सच्चाई सामने आ सके।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर एनका’उंटर : कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा जख्मी, बाल-बाल बचे थानेदार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसारंडा के जंगल में फिर IED ब्लास्ट, कोबरा का जवान जख्मी
Next Article एक के बाद एक फटे कई सिलेंडर, 18 घर जलकर राख

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 27 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 27, 2026
Headlines

एक्शन में दिखे SDM कुमार रजत, अड्डाबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा

May 26, 2026
Headlines

‘अपराधियों में डर दिखना चाहिए’… SSP राकेश रंजन ने अफसरों को किया अलर्ट

May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 27 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 27, 2026

एक्शन में दिखे SDM कुमार रजत, अड्डाबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा

May 26, 2026

‘अपराधियों में डर दिखना चाहिए’… SSP राकेश रंजन ने अफसरों को किया अलर्ट

May 26, 2026

बिहार के 6 धाकड़ IPS अफसर केंद्र के लिए शॉर्टलिस्ट, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

May 26, 2026

छोटे खिलाड़ियों का बड़ा दम, आरएसए येलो ने जीता दिल और ट्रॉफी

May 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.