अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Srinagar : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सेना फुल एक्शन मोड में है। आज यानी शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में हुए मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर अल्ताफ लाली को ढेर कर दिया है। अल्ताफ लाली का भाई तालिब लाली भी टॉप कमांडर है। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी जख्मी हुए हैं। बांदीपोरा में मुठभेड़ ऐसे वक्त पर हो रही है जब पहलगाम अटैक के साथ सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी और लोकसभा मे विपक्ष के नेता राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। बांदीपुरा जिले के कुलनार इलाके में शुक्रवार सुबह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार संदिग्ध गतिविधि के बारे में इंफॉर्मेशन मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कारण गोलीबारी हुई और इसमें दो जांबाज जख्मी हो गए। घायल जवानों को एक इलाज के लिए भेज दिया गया है। इलाके में कड़ी घेराबंदी की गई है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान के कब्जे में भारत का फौजी, घरवालों का हाल बेहाल
इसे भी पढ़ें : जूनियर इंजीनियर के साथ मारधाड़, मोबाइल भी किया तहस-नहस… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : झारखंड में लैंड सर्वे कब तक होगा पूरा, टाइमलाइन दे सरकार : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें : आतंकी हमले में मा’रे गये IB अधिकारी का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, बाबूलाल ने दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय को बहन ने दी मुखाग्नि
इसे भी पढ़ें : पहलगाम में आतंकियों ने नाम पूछ-पूछ कर मा’री गो’ली, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो
इसे भी पढ़ें : एनका’उंटर के बाद DGP बोले- आत्मसमर्पण करें नक्सली, नहीं तो गो’ली खाने को रहें तैयार
इसे भी पढ़ें : आतंकी हमले पर बाबूलाल बोले- झारखंड भाजपा इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ











