Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 10:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो
Headlines

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 24 सितंबर की सुबह गायब हुए चार साल के मासूम विवान कुमार को पुलिस ने साहिबगंज से सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरण के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना रोहित मुखर्जी उर्फ डॉन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लावारिस और जेल से छूटे बच्चों को फंसाकर उनसे बड़े शहरों की भीड़भाड़ में मोबाइल चोरी करवाता था और उन मोबाइलों को सीमा पार बांग्लादेश में खपाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

सीसीटीवी और तकनीक के सहारे धनबाद में दबोचा गया सरगना

घटना 24 सितंबर की सुबह की है, जब स्टेशन के बाहर से विवान का अचानक अपहरण कर लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए चुटिया थाने में केस दर्ज किया गया। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बच्चे की तुरंत बरामदगी के लिए सिटी डीएसपी केबी रमण के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने स्टेशन और आसपास के इलाकों के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली। सुराग मिलते ही पुलिस टीम ने 27 सितंबर को धनबाद रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया और वहां की स्थानीय पुलिस व आरपीएफ के सहयोग से साहिबगंज निवासी मुख्य आरोपी रोहित मुखर्जी को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

नानी के घर छिपाकर रखा था बच्चा, साहिबगंज में हुई छापेमारी

कड़ाई से पूछताछ करने पर रोहित टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि इस वारदात में कयूम अंसारी, बिट्टू कुमार सिंह, छोटू कुमार और जमादार शेख भी शामिल थे। रोहित की निशानदेही पर पुलिस की टीम तुरंत साहिबगंज के तीनपहाड़ पहुंची। वहां बिट्टू के नानी घर में छापेमारी कर बच्चे को बिट्टू और कयूम के कब्जे से सुरक्षित छुड़ा लिया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनपहाड़ और राजमहल इलाके से रोहित मुखर्जी उर्फ डॉन, बिट्टू कुमार सिंह, छोटू कुमार, तस्वीर शेख और जमादार शेख को गिरफ्तार कर लिया।

बच्चों से मोबाइल चोरी कराकर बांग्लादेश भेजता था गिरोह

पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस अफसरों को भी चौंका दिया। गिरोह का सरगना रोहित मुखर्जी चोरी के मामलों में बाल सुधार गृह या जेल गए बच्चों की जमानत कराने में मदद करता था। इसके बाद वह उन बच्चों और लावारिस मिले नाबालिगों को अपने जाल में फंसा लेता था। गिरोह इन बच्चों से अलग-अलग शहरों के भीड़भाड़ वाले बाजारों, स्टेशनों और मेलों से मोबाइल चोरी करवाता था। चुराए गए इन मोबाइलों को अवैध तरीके से बांग्लादेश भेजकर बेचा जाता था। गिरफ्तार आरोपियों में से रोहित का पहले से कोतवाली थाने में धोखाधड़ी और चोरी का रिकॉर्ड रहा है, वहीं छोटू कुमार पर भी आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। बच्चे के सही-सलामत मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। रांची के सिटी एसपी पारस राणा क्या बता गए… देखें वीडियो

रांची रेलवे स्टेशन से अगवा 4 साल का विवान साहिबगंज से सकुशल बरामद। सरगना रोहित मुखर्जी उर्फ ‘डॉन’ समेत 5 किडनैपर गिरफ्तार। सिटी एसपी पारस राणा खोल गए चौंकाने वाला राज#Ranchi #JharkhandPolice #CrimeNews #BreakingNews #TodayNews #TrendingNews #LatestNews #RanchiNews #NewsSamvad pic.twitter.com/3m83Weg0c1

— News Samvad (@newssamvaad) September 28, 2026

इसे भी पढ़ें : होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहोटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली
Next Article डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

Related Posts

Headlines

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026
झारखंड

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026
Headlines

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026

मृतक कर्मी के परिवार की रोजी-रोटी छीनी तो चुप नहीं बैठेगा संघ : अजय राय

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.