Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 08:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री नीतीश का बुडको पर सख्त रुख, बोले- टाइम, क्वालिटी और फिनिशिंग से समझौता नहीं
Headlines

मंत्री नीतीश का बुडको पर सख्त रुख, बोले- टाइम, क्वालिटी और फिनिशिंग से समझौता नहीं

September 1, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में शहरी विकास से जुड़ी बुडको की योजनाओं को समय पर पूरा करने को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। अब सिर्फ काम शुरू करना ही काफी नहीं होगा, बल्कि परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के साथ निर्माण की गुणवत्ता और फिनिशिंग पर भी ध्यान देना होगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बुडको की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर परियोजना में टाइम, क्वालिटी और फिनिशिंग को बराबर महत्व दिया जाए। बुडको कार्यालय में हुई बैठक में विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार भी मौजूद रहे। बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम, मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना, नमामि गंगे और जलापूर्ति योजनाओं समेत विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान लंबित योजनाओं और धीमी गति से चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई।

लंबित योजनाओं का बनेगा अलग वर्क प्लान

मंत्री ने कहा कि जिन जिलों में बुडको की परियोजनाएं लंबित हैं, वहां जिला और परियोजना वार विस्तृत वर्क प्लान तैयार किया जाए। संबंधित एजेंसियों को काम पूरा करने की स्पष्ट समय सीमा देनी होगी। इसके बाद बुडको की टीम नियमित रूप से यह देखेगी कि काम तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है या नहीं। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने लंबित कामों की जीएम और सीजीएम स्तर पर नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया, ताकि अड़चनों को जल्द दूर कर योजनाओं को पूरा कराया जा सके। उन्होंने बुडको की पाइपलाइन में चल रही योजनाओं को मौजूदा वित्तीय वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय करने को कहा। मंत्री ने टेंडर, कार्य आवंटन और दूसरी प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि काम समय पर पूरा होना जरूरी है, लेकिन इसके लिए गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता। निर्माण मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए।

निर्माण स्थल पर सुरक्षा, संवेदकों के काम पर भी नजर

नीतीश मिश्रा ने सभी निर्माण स्थलों पर कंस्ट्रक्शन प्रोटोकॉल का पालन कराने के साथ ग्रीन नेट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए विशेष मॉनिटरिंग टीम गठित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को नियमित रूप से साइट का निरीक्षण करने और कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर कराने को कहा गया। संवेदकों के प्रदर्शन को लेकर भी मंत्री ने सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि तय समय में बेहतर गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने वाले संवेदकों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाए। वहीं लगातार खराब प्रदर्शन या लापरवाही करने वाले संवेदकों के खिलाफ नियमानुसार डिबार की कार्रवाई की जाए। मंत्री ने कहा कि परियोजनाओं में सिर्फ काम पूरा दिखना पर्याप्त नहीं है। उसकी फिनिशिंग भी बेहतर होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।

एआई डैशबोर्ड से होगी योजनाओं की निगरानी

बुडको की योजनाओं की निगरानी में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम और ई ऑफिस को प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा। इंजीनियरों और संवेदकों के लिए ऑनलाइन सिस्टम को सरल और उपयोग में आसान बनाने का निर्देश दिया गया। एमआईएस और पोर्टल पर परियोजनाओं का डेटा लगातार अपडेट रखने के साथ एआई आधारित डैशबोर्ड तैयार करने को कहा गया। इंजीनियरिंग रिपोर्ट, फाइल ट्रैकिंग और कॉन्ट्रैक्टर डेटाबेस को एकीकृत करने पर जोर दिया गया, ताकि परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी तुरंत मिल सके। इससे अधिकारियों को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस योजना में कितना काम हुआ है और कहां देरी हो रही है। मंत्री ने बुडको के इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों के प्रशिक्षण, एक्सपोजर लर्निंग और साइट विजिट बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में अपनाई जा रही बेहतर निर्माण तकनीकों को समझकर जरूरत के अनुसार बिहार की परियोजनाओं में लागू किया जाए।

बैठक में पर्यटन स्थलों से जुड़ी परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने, जरूरत पड़ने पर जांच टीम गठित करने और राज्य के सभी 38 जिलों में बुडको के जिला कार्यालयों को मजबूत करने को कहा गया। नगर निगमों और नगर परिषदों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए यूएलबी के साथ बेहतर समन्वय बनाने का भी निर्देश दिया गया। मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बुडको की सभी योजनाओं को तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। योजनाओं में तकनीक के साथ पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जाए, ताकि शहरी विकास की परियोजनाओं का लाभ लोगों को समय पर मिल सके।

इसे भी पढ़ें : रैयाम-सकरी की नयी चीनी मिलों पर मंत्री सख्त, बोले- तय समय में पूरा करें काम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरैयाम-सकरी की नयी चीनी मिलों पर मंत्री सख्त, बोले- तय समय में पूरा करें काम
Next Article मंत्री विजय बोले- अब खेत-खेत का डिजिटल हिसाब, 2.62 करोड़ प्लॉट में दर्ज होगी हर फसल

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने मोतिहारी को दी 285 करोड़ की 145 योजनाओं की सौगात… जानें क्या

September 1, 2026
बिजनेस

₹10 में रिलायंस की आइसक्रीम, कोन से टब तक में मिलेगी बॉम्बे क्रीमरी

September 1, 2026
Headlines

नर्सिंग कॉलेजों की अब खुलेगी पोल, मंत्री निशांत ने बनाया एक्शन प्लान

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने मोतिहारी को दी 285 करोड़ की 145 योजनाओं की सौगात… जानें क्या

September 1, 2026

₹10 में रिलायंस की आइसक्रीम, कोन से टब तक में मिलेगी बॉम्बे क्रीमरी

September 1, 2026

नर्सिंग कॉलेजों की अब खुलेगी पोल, मंत्री निशांत ने बनाया एक्शन प्लान

September 1, 2026

मंत्री विजय बोले- अब खेत-खेत का डिजिटल हिसाब, 2.62 करोड़ प्लॉट में दर्ज होगी हर फसल

September 1, 2026

मंत्री नीतीश का बुडको पर सख्त रुख, बोले- टाइम, क्वालिटी और फिनिशिंग से समझौता नहीं

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.