Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 01:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»ममता सरकार की बढ़ रही मुश्किलें, आज इस मंत्री से सीबीआई करेगी पूछताछ
Headlines

ममता सरकार की बढ़ रही मुश्किलें, आज इस मंत्री से सीबीआई करेगी पूछताछ

September 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के समय से ही चिटफंड मामले के लिए जांच में सक्रिय केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम अब ममता सरकार के एक और मंत्री मानस भुइयां से पूछताछ करने जा रही है। उन्हें रविवार को ही नोटिस दिया गया था और आज सॉल्ट लेक के सीजीओ कंपलेक्स स्थित जांच एजेंसी के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय में हाजिर होने को कहा गया है। मानस के करीबी सूत्रों ने बताया है कि वह दोपहर के समय जांच एजेंसी के दफ्तर में जा सकते हैं।

आइकोर चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में उन्हें नोटिस भेजा गया है। सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि इस चिटफंड कंपनी के कार्यक्रम का एक वीडियो जांच एजेंसी के हाथ लगा है, जिसमें मानस चिटफंड कंपनी के पक्ष में वक्तव्य रख रहे हैं।

ममता सरकार के एक और मंत्री पार्थ चटर्जी का भी इसी तरह का एक वीडियो जांच एजेंसी के हाथ लगा है। उसे लेकर उनसे दो बार पूछताछ हो चुकी है। इस चिटफंड कंपनी के प्रमुख रहे दिवंगत अनुकूल माइती से भी पूछताछ में मानस के साथ संबंधों का खुलासा हुआ था। उसके बाद अनुकूल की पत्नी कणिका से भी सीबीआई ने पूछताछ की है और कई सारे दस्तावेज एकत्रित किए हैं। उन दस्तावेजों से मानस के साथ संपर्कों का खुलासा हुआ है। इसी संबंध में उनसे पूछताछ की जानी है।

उल्लेखनीय है कि 2015 में इस चिटफंड के बारे में पता चला था जिसकी प्रारंभिक जांच राज्य सीआईडी ने की थी। बाद में कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने जांच शुरू की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभुकों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण
Next Article आज ममता बनर्जी से मिलेंगे बाबुल सुप्रियो, लोकसभा की सदस्यता छोड़ने का लिया निर्णय

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.