अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची में सीमेंट और सरिया कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुई गोलीबारी की घटना ने सनसनी मचा रखी है। पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है और संदेह के आधार पर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनमें जमीन कारोबारी और बिल्डर शामिल हैं, खासकर पुंदाग इलाके के दो बिल्डर। कई पुलिस टीमें मामले की तह तक जाने में लगी हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है, लेकिन अभी तक कोई बड़ा सुराग नहीं मिला। एक टीम शूटर्स की तलाश में पड़ोसी जिलों में छापेमारी कर रही है।
नामजद आरोपियों पर FIR
पीड़ित के बेटे सज्जन कुमार ने नगड़ी थाने में जमीन कारोबारी पुरुषोत्तम कुमार, शशि शेखर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सज्जन के अनुसार, पिता का पुरुषोत्तम और शशि से ढाई एकड़ जमीन पर विवाद है, जो कोर्ट में चल रहा है। दो महीने पहले पटना के शशि शेखर ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।
जांच जारी
घटना के समय राधेश्याम के साथ उनके कर्मचारी संजय सिन्हा, नागेंद्र दुबे और सोमरा उरांव मौजूद थे। पुलिस इन गवाहों के बयान ले रही है। एसएसपी ने बताया कि जमीन विवाद मुख्य वजह दिख रही है, लेकिन हर कोण से जांच हो रही है। जल्द ही असली गुनहगार पकड़े जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में काट डाला सुपरवाइजर को, फिर खुद पहुंच गया थाना



