Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 16 October, 2026 • 02:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक
Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पाकुड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले में भारत की जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां अब जमीन पर दिखने लगी हैं। डीसी-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी मेघा भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत करते हुए पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी, जिसकी शुरुआत 1 मई से हो चुकी है।

1 मई से 15 मई तक खुद करें स्व-गणना

डीसी ने बताया कि 1 मई से 15 मई तक लोग खुद से ऑनलाइन स्व-गणना कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने एक खास पोर्टल शुरू किया है, जहां लोग घर बैठे अपनी जानकारी भर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह वैकल्पिक है, यानी करना जरूरी नहीं है, लेकिन करने से प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

16 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

अगर किसी ने स्व-गणना नहीं की है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। 16 मई से 14 जून तक प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे और सभी जरूरी जानकारी खुद दर्ज करेंगे। यानी कोई भी व्यक्ति जनगणना से छूटेगा नहीं।

कैसे करें स्व-गणना, जानिए आसान तरीका

स्व-गणना के लिए https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। वहां मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी से लॉगिन करना होगा। इसके बाद

  • अपना राज्य, जिला और इलाके की जानकारी भरनी होगी
  • डिजिटल मैप पर अपने घर का लोकेशन चिन्हित करना होगा
  • मकान और परिवार से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी

जब सारी जानकारी भरकर सबमिट करेंगे, तो एक SE-ID मिलेगा। यह आईडी आपके मोबाइल पर आएगी।

SE-ID प्रगणक को दिखाना जरूरी

जब प्रगणक घर आएंगे, तो उन्हें यह SE-ID दिखाना होगा। इसके बाद वे आपके द्वारा दी गई जानकारी को जांच कर मुख्य डाटाबेस में जोड़ देंगे।

जिले में 1772 प्रगणक और 296 सुपरवाइजर तैनात

डीसी ने बताया कि पूरे जिले में इस काम के लिए 1772 प्रगणक लगाए गए हैं, जबकि 296 सुपरवाइजर उनकी निगरानी करेंगे। इसके अलावा प्रखंड स्तर पर बीडीओ और जिला स्तर पर अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है, ताकि काम सही तरीके से पूरा हो सके।

16 भाषाओं में उपलब्ध है पोर्टल

एक खास बात यह भी है कि स्व-गणना पोर्टल 16 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है। इससे लोगों को अपनी भाषा में जानकारी भरने में आसानी होगी। डीसी मेघा भारद्वाज ने लोगों से अपील की है कि वे जनगणना के इस काम में सहयोग करें। चाहे खुद से जानकारी भरें या प्रगणक को सही जानकारी दें, ताकि जिले का सही आंकड़ा सामने आ सके।

इसे भी पढ़ें : CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत
Next Article महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Headlines

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026

मकान मालिक का बनना चाहता था वारिस, इस चलते टपका दिया उसके जीजा को…

October 15, 2026

पटना IGIMS पहुंचे सीएम, सीनियर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह व नरेंद्र यादव का जाना हाल

October 15, 2026

पटना लिटरेरी फेस्टिवल में सीएम सम्राट बोले- मन की शांति के लिए ज्ञान के साथ संगीत जरूरी

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.