Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 01:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘छोटे सरकार’ ने ले ली शपथ, सीएम के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Headlines

‘छोटे सरकार’ ने ले ली शपथ, सीएम के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

February 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शपथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : मोकामा से जदयू विधायक Anant Singh ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. शपथ लेने के बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और इसके बाद सीधे मुख्यमंत्री Nitish Kumar के पास पहुंचे.

नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. उस समय मुख्यमंत्री के पास ही उप मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary भी मौजूद थे. अनंत सिंह कुछ देर तक नीतीश कुमार के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे और दोनों के बीच हल्की बातचीत भी हुई. इसके बाद वह अपनी सीट पर जाकर बैठ गए.

auto

चेहरे पर मुस्कान और अलग अंदाज

पूरे कार्यक्रम के दौरान अनंत सिंह का अंदाज काफी अलग नजर आया. उनके चेहरे पर लगातार मुस्कान बनी रही. विधानसभा में मौजूद कई लोग उनके व्यवहार को लेकर चर्चा करते दिखे.

मोकामा सीट से बड़ी जीत

बिहार विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ने मोकामा सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी. इस जीत के बाद से ही उनके शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा चल रही थी.

बेऊर जेल में बंद हैं अनंत सिंह

हालांकि अनंत सिंह इस समय दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में बेऊर जेल में बंद हैं. इसी वजह से उनके शपथ लेने पर संशय बना हुआ था.

पटना सिविल कोर्ट से मिली थी अनुमति

शपथ ग्रहण से पहले पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें विधानसभा में जाकर शपथ लेने की अनुमति दी थी. इससे पहले निचली अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद उनकी विधायकी पर भी संकट खड़ा हो गया था. कोर्ट के आदेश के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनंत सिंह को विधानसभा लाया गया, जहां उन्होंने शपथ ली.

मीडिया से बोले अनंत सिंह, खुद को बताया निर्दोष

शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा से बाहर निकलकर अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया. अनंत सिंह ने कहा कि वह पूरी तरह निर्दोष हैं और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है और बहुत जल्द सच्चाई सामने आएगी.

न्याय व्यवस्था पर जताया भरोसा

अनंत सिंह ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और उन्हें किसी तरह की चिंता नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में विरोधी अक्सर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं, लेकिन अंत में न्याय ही जीतता है. उन्होंने कानून और संविधान में अपना विश्वास भी जताया.

तेजस्वी यादव पर सीधा हमला

शपथ लेने के बाद अनंत सिंह ने नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है.

टिकट और भविष्य की राजनीति पर बड़ा बयान

अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के खराब प्रदर्शन के लिए तेजस्वी यादव को जिम्मेदार ठहराया.
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनाव में तेजस्वी यादव को किसी दूसरी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें : बिहार का सबसे बड़ा बजट, जानिए किसे मिला सबसे ज्यादा फायदा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार का सबसे बड़ा बजट, जानिए किसे मिला सबसे ज्यादा फायदा
Next Article रमा खलखो ने मेयर के लिए भरा पर्चा, मंत्री शिल्पी ने किया खुला समर्थन

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.