Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 04:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनाः प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हुआ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ
Headlines

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनाः प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हुआ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ

June 14, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रतिभाशाली व उत्साही विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ मंगलवार को एसआरकेपीजी कॉलेज सभागार में किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी रवि रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने नव अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया तथा बदलते परिवेश में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रवृत्ति तथा उसमें उभरते चुनौतियों पर अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। इस दौरान अफसरों ने प्रतियोगी परीक्षाओं के सब्जेक्ट एवं टॉपिक्स पर परीक्षाओं की तैयारियों के टिप्स भी दिए।

auto

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मकसद बताते हुए कहा कि प्रतिभाशाली व उत्साही विद्यार्थियों के लिए यह योजना प्रदेश सरकार का एक अभिनव प्रयास है, जिसके द्वारा विद्यार्थियों के लिए अपना मनचाहा कैरियर बनाने व प्रतियोगी परिक्षाओं में सफल होने का एक सुनहरा मौका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को समय प्रबंधन एवं तैयारी की अन्य बारीकियां बताई। उन्होंने कहा कि पूरी लगन व ईमानदारी से लक्ष्य को हासिल करने में पूरे मनोयोग से जुट जाएं, यकीन मानिए, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मकसद बताते हुए कहा कि यह योजना ऐसे छात्रों के लिए है जो कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते कोचिंग प्राप्त नहीं कर सकते, ऐसे छात्रों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरम्भ की है। सरकार द्वारा आईएएस, आईपीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट, जेईई जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत ऐसे सभी छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी जो इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर मनोज सिंह, प्राचार्य प्रमोद कुमार सिरौठिया, समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा शंकर तिवारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेन्द्र कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगया में नकली दवा फैक्ट्री व अवैध शराब भंडारण का उद्भेदन, आठ गिरफ्तार
Next Article आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना से बढ़ रही है आमदनी- केशव प्रसाद मौर्य

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.