WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में शुक्रवार को राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कचनार, सप्तपर्णी और गुलमोहर के पौधे लगाए। इस मौके पर भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर साथ थे।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ भोपाल केयर रिसर्च एंड वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमेन मनोज चतुर्वेदी तथा सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। एसोसिएशन की सीमा चतुर्वेदी, रूचिका सचदेव और नीता पासपुल ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री के साथ सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र बरूआ, अंकित चंसोरिया, जोगेन्द्र सिंह तथा अभिषेक बरूआ ने भी पौध-रोपण किया।

