Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 04:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मध्य प्रदेश में रक्षा मंत्री रविवार को सिंगरौली जिले को देंगे विकास की अनेक सौगातें
Headlines

मध्य प्रदेश में रक्षा मंत्री रविवार को सिंगरौली जिले को देंगे विकास की अनेक सौगातें

January 20, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

भोपाल। सिंगरौली जिले के 25 हजार 412 आवासहीन गरीब परिवारों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इस दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली जिले के इन आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में नि:शुल्क भूखंड वितरण करेंगे। प्रति हितग्राही को 60 वर्गमीटर का भू-खंड दिया जाएगा। इस प्रकार सभी हितग्राहियों को 421 एकड़ भूमि पर भूखंड आवंटित किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि 135 करोड़ रुपये 6 लाख 78 हजार किसानों के खाते में अंतरित कर 408 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास होगा।

जनसम्पर्क अधिकारी जीएस वाधवा ने शुक्रवार को बताया कि सिंगरौली के एनसीएल ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय सांसद रीती पाठक, राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में सिंगरौली जिले की तहसील चितरंगी के 11 हजार 363 हितग्राही, तहसील सरई के 5178 हितग्राही, देवसर तहसील के 4152 हितग्राही, माडा तहसील के 2628 हितग्राही, सिंगरौली तहसील के 1957 हितग्राही और सिंगरौली नगर के 134 हितग्राहियों को 60-60 वर्गमीटर के भू-खंड आवंटित किये जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में रीवा संभाग के 6 लाख 78 हजार 408 हितग्राहियों के खातों में 135 करोड़ 68 लाख रुपये सिंगल क्लिक से अंतरित किए जाएंगे। इसमें सिंगरौली जिले के एक लाख 28 हजार 542, सीधी जिले के 1 लाख 15 हजार 391, सतना जिले के 2 लाख 18 हजार 961 और रीवा जिले के 2 लाख 15 हजार 514 किसान हितग्राही लाभान्वित होंगे।

इसी दिन सिंगरौली जिले को विकास की अन्य सौगातें भी दी जाएगी। इसमें 35 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत वाले बरगवां बैढ़न मार्ग में लेवल क्रासिंग आरओबी, 248 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन, 60 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खनन प्रौद्योगिकी संस्थान और ग्राम हिर्रवाह बैढ़न में 33 करोड़ रुपये एवं चकरिया में 31 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत वाले सीएम राइज स्कूल का शिलान्यास होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभरतपुर वन क्षेत्र में खेत की फेंसिंग में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू में जुटा वन अमला
Next Article मुख्यमंत्री चौहान ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ किया पौधरोपण

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.