Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 07:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»कंप्यूटर पर एक क्लिक में सामने होगा बच्चों का विवरण, यू डायस कोड से पहचाने जाएंगे विद्यालय
Headlines

कंप्यूटर पर एक क्लिक में सामने होगा बच्चों का विवरण, यू डायस कोड से पहचाने जाएंगे विद्यालय

May 19, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मीरजापुर। स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों का विवरण अब आपके कंप्यूटर पर महज एक क्लिक पर सामने होगा। यू डायस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक इनफार्मेशन सिस्टम) कोड से अब जनपद भर के सभी विद्यालयों की पहचान होगी। डाटा कैप्चर फार्मेट (डीसीएफ) भरवाने के लिए शासन की ओर से संबंधित विभागवार के अधिकारियों को नोडल बनाया गया है।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत छह से 14 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों का विवरण एक प्लेटफार्म पर नहीं मिलता है, इसके लिए फाइलों को खंगालना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विद्यालयों को यू डायस कोड जारी किया जा रहा है। विद्यालय कोड में जिला व ब्लॉक का कोड भी समाहित होगा। जैसे ही शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर डायस कोड डालेंगे, कुछ ही क्षणों में विद्यालय के साथ उसमें पढ़ने वाले बच्चों की भी कुंडली सामने आ जाएगी।

योजना के तहत सीबीएसई, आइसीएसई, आइएससी से मान्यता प्राप्त विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय एवं संस्कृत विद्यालय सहित सभी माध्यमिक विद्यालयों का डीसीएफ भरवाया जाएगा। इससे विद्यालय की मान्यता की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इस मामले में निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की मनमानी उजागर हो रही है। नगर में शायद ही किसी विद्यालय पर यू डायस कोड लिखा गया हो, जिससे अभिभावकों को मान्य और अमान्य विद्यालयों में विभेद कर सके। मीरजापुर जनपद में परिषदीय स्कूल 1806, राजकीय विद्यालय 61, सहायता प्राप्त विद्यालय 82, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय 10, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दो, केंद्रीय विद्यालय एक, जवाहर नवोदय विद्यालय एक, मान्यता प्राप्त विद्यालय 1102 तथा 263 मदरसा संचालित हो रहे हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने कहा कि विद्यालयों का यू डायस पर डीसीएफ भरने से काफी सहूलियत रहेगी। अभिभावकों को स्कूल के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। सभी संबंधित समय पर डीसीएफ भरवाना सुनिश्चित करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेरठ का नाम बदल कर हो नाथूराम गोडसे नगर: अभिषेक अग्रवाल
Next Article कुशीनगर में हाइवे से हटेगा ट्रकों का पड़ाव, मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू हुई कार्रवाई

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.