Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 08:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM हेमंत ने भव्य झांकियों के साथ शिव बारात को किया रवाना, बोले…
Headlines

CM हेमंत ने भव्य झांकियों के साथ शिव बारात को किया रवाना, बोले…

February 26, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Deoghar : CM हेमंत सोरेन ने कहा, “महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा नगरी देवघर में बाबा भोलेनाथ के चरणों पर शीश नवाकर आप सभी का अभिनंदन करता हूं। आज यहां शिव बारात में सम्मिलित होने का मुझे भी अवसर मिला है। यहां हम एक ऐसे समूह के साथ खड़े हैं, जिसमें इंसान के साथ जीव-जंतु भी शामिल है। यह शिव बारात मात्र नहीं है। ऐसे महोत्सव में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना यह दर्शाता है कि इससे ऊपर और कोई ताकत नहीं है और कहीं ना कहीं दुनिया इसी की बदौलत चल रही है।” मौका था शिव बारात महोत्सव का। महोत्सव का आयोजन बाबा नगरी देवघर के केएनएन स्टेडियम में किया गया था। मौके पर CM हेमंत सोरेन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य एवं आकर्षक झांकियों के साथ शिव बारात को रवाना किया।

उमंग ,उत्साह, खुशी, श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का है दिन

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए उमंग, उत्साह, खुशी, श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का दिन है। महाशिवरात्रि का महापर्व सदियों से मनाते आ रहे हैं और आगे भी यह अनवरत जारी रहेगी। बाबा नगरी देवघर के लिए यह महापर्व विशेष है। यहां महाशिवरात्रि के पर्व के साथ निरंतर नया अध्याय जुड़ता जा रहा है। आप सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम भव्य रूप ले रहा है। आज यह महोत्सव निरंतर बड़ा आयाम लेने की तैयारी में आगे बढ़ रहा है।

आस्था का यह केंद्र और मजबूती के साथ आगे बढ़े, सभी का सहयोग जरूरी

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि देवघर की पावन धरती असीम आस्था का केंद्र है। श्रावणी मेले के दौरान देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। इतना ही नहीं सालों भर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहता है। इस पवित्र स्थल को और बेहतर करने के लिए सरकार मंथन करेगी और इसमें आपका सहयोग काफी मायने रखेगा। आने वाले समय में आस्था के इस केंद्र को और मजबूती के साथ आगे ले जाना है।

ये रहे मौजूद

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित शिव बारात महोत्सव में मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक सुरेश पासवान, विधायक उदय शंकर सिंह, पूर्व मंत्री बादल, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, संताल परगना के आयुक्त लालचंद दादेल, आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी, डीआईजी अंबर लकड़ा और जिले के डीसी एवं एसपी समेत हजारों लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे ऑर्किड हॉस्पिटल, जख्मी सांसद का जाना हाल (VIDEO)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहुआ माजी के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हेल्थ मिनिस्टर
Next Article महाकुंभ का आखिरी स्नान : रात 8 बजे तक 1.53 करोड़ लोगों ने लगायी आस्था की डुबकी

Related Posts

Headlines

गंगा जल और फरक्का समझौते में बिहार को मिले प्राथमिकता, नदियां हमारी सबसे बड़ी ताकत : CM

October 30, 2026
Headlines

कंपनियों से मुख्य सचिव की अपील- बच्चे ही भविष्य, CSR फंड से संवारें स्कूल और कॉलेज

October 30, 2026
Headlines

बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 1476 करोड़, CM सम्राट ने PM का जताया आभार

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

खेत बचेंगे तभी किसान समृद्ध होंगे, खाद-बीज में गड़बड़ी करने वाले नपेंगे : कृषि मंत्री

October 30, 2026

गंगा जल और फरक्का समझौते में बिहार को मिले प्राथमिकता, नदियां हमारी सबसे बड़ी ताकत : CM

October 30, 2026

कंपनियों से मुख्य सचिव की अपील- बच्चे ही भविष्य, CSR फंड से संवारें स्कूल और कॉलेज

October 30, 2026

जियो की आंधी के आगे थमी एयरटेल की रफ्तार… जानें कैसे

October 30, 2026

बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 1476 करोड़, CM सम्राट ने PM का जताया आभार

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.