Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 01:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड प्रतिभाओं की धरती है, यहां के युवाओं में आगे बढ़ने का जज्बा : सीएम हेमंत
Headlines

झारखंड प्रतिभाओं की धरती है, यहां के युवाओं में आगे बढ़ने का जज्बा : सीएम हेमंत

July 16, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi  : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रतिभाओं की धरती है। यहां के युवा हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं और अगर उन्हें सही मंच मिले तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का ताज जीतकर बोकारो की बेटी दीपाली रिया ने पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है और उनकी सफलता आने वाले समय में दूसरी बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 की विजेता दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

“मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता”

मुलाकात के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि किसी भी मुकाम तक पहुंचने के पीछे लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत होती है। दीपाली रिया ने जिस समर्पण के साथ खुद को तैयार किया और राज्य के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम किया, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा झारखंड की नई पहचान बन रहे हैं।

सीएम ने विश्वास जताया कि दीपाली आने वाले समय में बड़े मंचों पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगी और झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन करेंगी।

दीपाली ने साझा किया संघर्ष से सफलता तक का सफर

मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान दीपाली रिया ने अपने सफर की कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को रांची में आयोजित मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 प्रतियोगिता जीतने के पीछे एक साल से अधिक की लगातार मेहनत रही।

उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक, ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और इंटरव्यू की तैयारी पर लगातार काम किया। कई बार चुनौतियां भी आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान बनाए रखा। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वह मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का ताज जीतने में सफल रहीं।

बोकारो की बेटी पर पूरे राज्य को गर्व

दीपाली रिया बोकारो की रहने वाली हैं। सीएम ने कहा कि उनकी उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियां आज शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति, प्रशासन और ग्लैमर की दुनिया सहित हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की नई पीढ़ी में आगे बढ़ने का जज्बा है। जरूरत सिर्फ मेहनत, आत्मविश्वास और सही अवसर की है। दीपाली की सफलता इसी बात का उदाहरण है कि लगन और निरंतर प्रयास से कोई भी सपना सच किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ रथ नहीं खींचा… जगन्नाथपुर मंदिर के भविष्य की तस्वीर भी खींच गए सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिर्फ रथ नहीं खींचा… जगन्नाथपुर मंदिर के भविष्य की तस्वीर भी खींच गए सीएम हेमंत
Next Article भाषा बदलेगी, सिस्टम बदलेगा… AI के दम पर बिहार लिखेगा विकास की नई कहानी

Related Posts

Headlines

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026
राशिफल

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026
Headlines

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.