अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि विपक्ष के नेता झूठ फैला रहे हैं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं। नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार में हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। पुल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम किए गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मिले सहयोग का भी जिक्र किया।
एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील
सीएम ने मीनापुर विधानसभा से जेडीयू प्रत्याशी अजय कुशवाहा और औराई विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी रमा निषाद के पक्ष में जनता से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में अब गड़बड़ी करने वालों की कोई जगह नहीं है।
#Live: जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की चुनावी जनसभा। https://t.co/X9tsOPCHQq
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 21, 2025
भविष्य की योजना और विकास की बातें
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में फिर एनडीए की सरकार बनेगी।
जनसभा में मौजूद वरिष्ठ नेता
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, वैशाली की सांसद वीणा देवी (एलजेपी), केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद राजभूषण चौधरी निषाद, और सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने फूंका चुनावी बिगुल, बोले- पांच साल में एक करोड़ रोजगार

