Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 07:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Breaking: सीएम योगी अयोध्या से लड़ेगे चुनाव, केंद्रीय नेत़त्व ने लगाई मुहर
Headlines

Breaking: सीएम योगी अयोध्या से लड़ेगे चुनाव, केंद्रीय नेत़त्व ने लगाई मुहर

January 13, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। योगी आदित्यनाथ यूपी विधानसभा इलेक्शन में अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे, इसपर बीजेपी की चुनाव समिति ने मुहर लगा दी है. बता दें कि दिल्ली में आज गुरुवार को बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इस बैठक में यूपी के लिए पहले दो चरणों की 113 सीटों में 94 सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई. बाकी की 19 पर उम्मीदवारों के नाम तय करना का अधिकार पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया गया हैं.

जेपी नड्डा यूपी में संगठन से चर्चा के बाद इन उम्मीदवारों के नाम तय करेंगे. इसके बाद कल या परसों यानी शनिवार तक यूपी में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है.

auto

 

अयोध्या सदर सीट (नंबर 275) में ही राम मंदिर और हनुमान गढ़ी का इलाका आता है. अयोध्या फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र में आता है. यहां के मौजूदा बीजेपी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पत्र लिखकर यह मांग की थी कि सीएम योगी वहां से चुनाव लड़ें. 2017 के चुनाव में वेद प्रकाश गुप्ता 107014 वोटों से जीते थे. दूसरे नंबर पर सपा के तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे रहे थे. जीत का अंतर 50440 वोटों का था.

 

अयोध्या में खुशी की लहर

सीएम योगी के नाम पर मुहर लगने के बाद अयोध्या में खुशी की लहर है. संत समाज के लोग इससे खुश हं. संत परमहंस ने लड्डू बांटकर अपने हर्ष का इजहार किया. वह बोले कि अयोध्या के लिए सिर्फ योगी ही उपयुक्त हैं. संत परमहंस ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाले और अयोध्या की उपेक्षा करने वाले लोग सीएम योगी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे. संतो के मुताबिक सीएम योगी ने 5 साल में तस्वीर बदली है और अयोध्या का पूरा विकास योगी ही कर सकते हैं.

 

उत्तर प्रदेश का सीएम बनने से पहले योगी गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद थे. फिर सीएम बनने के लिए विधानपरिषद से उनकी एंट्री कराई गई थी. विधान परिषद के लिए योगी निर्विरोध चुने गए थे. फिर MLC बनने के बाद योगी सीएम बने थे. फिलहाल योगी MLC हैं.

यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान होना है. फिर 10 मार्च को यूपी के चुनावी नतीजे आएंगे. साथ-साथ पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनावी नतीजे भी इसी दिन घोषित होंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBreaking: कांग्रेस ने जारी की यूपी में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखें! कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
Next Article आदित्यपुर के डिप्टी मेयर को मिली धमकी, नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ शख्स

Related Posts

Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Headlines

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026
Headlines

मिलावटखोरों पर बिहार में बड़ी चोट, कई ठिकानों पर छापेमारी

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026

मिलावटखोरों पर बिहार में बड़ी चोट, कई ठिकानों पर छापेमारी

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.