Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 10:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Breaking: कांग्रेस ने जारी की यूपी में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखें! कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
Headlines

Breaking: कांग्रेस ने जारी की यूपी में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, देखें! कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

January 13, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें उन्नाव सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता की मां समेत 50 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की और विशेष रूप से 50 महिला उम्मीदवारों के नामों का उल्लेख किया।

 

 

 

कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान आरंभ करते हुए प्रियंका गांधी ने घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी।

 

पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए जो पहली सूची जारी की है उनमें पार्टी विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ‘मोना’, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद के साथ ही सदफ़ जाफर और विभिन्न क्षेत्रों में संघर्षरत कई अन्य महिलाएं शामिल हैं।

 

उन्नाव से सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता की मां आशा सिंह को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस मामले में न्याय की मांग जोरशोर से उठाई थी और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा था।

 

कांग्रेस विधायक दल की नेता और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की पुत्री अराधना मिश्रा अपनी मौजूदा सीट रामपुर खास (प्रतापगढ़) से चुनाव लड़ रही हैं। लुईस को फर्रूखाबाद से , पांखुड़ी पाठक को नोएडा से , अल्पना निषाद को इलाहाबाद-दक्षिण से, पूनम पांडे को शाहजहांपुर से और सदफ जाफर को लखनऊ-मध्य से उम्मीदवार बनाया गया है।

 

 

इसके साथ ही, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कुशीनगर की तमकुहीराज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जहां से वर्तमान में वह विधायक भी हैं। अलीगढ़ के कोल से विवेक बंसल, इलाहाबाद-उत्तर से अनुग्रह नारायण सिंह, मथुरा से प्रदीप माथुर, वाराणसी के पिंडरा से अजय राय और बाराबंकी की जैदपुर सीट से तनुज पूनिया चुनाव लड़ेंगे।

 

उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर रही है जिसमें 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि नयी राजनीति की कोशिश करने वाली महिलाओं को टिकट दिया जाए।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी उन्नाव की प्रत्याशी , सामूहिक बलात्कार पीड़िता की माता आशा सिंह जी हैं। वह चुनाव लड़ना चाहती थीं। हमने उन्हें मौका दिया है ।’’

 

महिलाओं को बड़ी संख्या में टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने महिलाओं की बात शुरू की तो सभी पार्टियां घोषणाएं करने लगीं। भाजपा, सपा, रालोद, बसपा सबने घोषणाएं कीं। हमारी सफलता यही है कि अब महिलाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’’

 

प्रियंका गांधी वाद्रा यह भी कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक चुनाव प्रचार करेगी ताकि राज्य के भविष्य को संवारा जा सके। उनका कहना था कि इस चुनाव के बाद भी वह उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करती रहेंगी।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगढ़वा में हाइवोल्टेज करंट से ड्राइवर की मौत
Next Article Breaking: सीएम योगी अयोध्या से लड़ेगे चुनाव, केंद्रीय नेत़त्व ने लगाई मुहर

Related Posts

Headlines

विसर्जन के दौरान किशोर की ह’त्या, हंगामे के बीच DSP ने खुद ट्रैक्टर चलाकर कराया भसान

October 22, 2026
Headlines

राजधानी के इन नामचीन फूड आउटलेट्स पर छापा, सड़ा पनीर और कीड़े रेंगते ब्रेड मिले

October 21, 2026
Headlines

समाज खुद राम बनकर करे ‘दिमागी नक्सल’ रूपी रावण का वध : डॉ प्रदीप वर्मा

October 21, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

विसर्जन के दौरान किशोर की ह’त्या, हंगामे के बीच DSP ने खुद ट्रैक्टर चलाकर कराया भसान

October 22, 2026

राशिफल @ 22 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 22, 2026

राजधानी के इन नामचीन फूड आउटलेट्स पर छापा, सड़ा पनीर और कीड़े रेंगते ब्रेड मिले

October 21, 2026

समाज खुद राम बनकर करे ‘दिमागी नक्सल’ रूपी रावण का वध : डॉ प्रदीप वर्मा

October 21, 2026

जियो की आंधी में सब छूटे पीछे, पहले दिन बरसे ₹70 हजार करोड़

October 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.