Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 06:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोयला, बालू, शराब और जमीन सिंडिकेट चला रहे झारखंड में सरकार : रघुवर दास
Headlines

कोयला, बालू, शराब और जमीन सिंडिकेट चला रहे झारखंड में सरकार : रघुवर दास

June 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रघुवर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dumka : झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि राज्य में सीओ ऑफिस से लेकर सीएमओ तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। सीएमओ में प्रधान सचिव रहे विनय चौबे आज होटवार जेल में हैं। ऐसा कोई विभाग नहीं है, जहां घोटाले नहीं हो रहे हैं। पेयजल विभाग हो या शराब या कोई अन्य विभाग, हर जगह भ्रष्टाचार है। पूर्व सीएम रघुवर दास शनिवार को दुमका दौरे के दौरान प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे। ओडिशा के राज्यपाल रहे रघुवर दास ने कहा कि यह सरकार हेमंत सोरेन नहीं बल्कि कोयला सिंडिकेट, बालू सिंडिकेट, शराब सिंडिकेट और जमीन सिंडिकेट मिलकर चला रहे हैं। झारखंड के जल, जंगल और जमीन का कण-कण सिंडिकेट के हाथ में है।

जब-जब झामुमो-कांग्रेस की सरकार आई है, घोटाले हुए

रघुवर ने कहा कि जब-जब झामुमो-कांग्रेस की सरकार आई है, घोटाले हुए हैं। भाजपा के शासनकाल में चाहे वर्ष 2000 में बाबूलाल मरांडी की सरकार रही हो या उसके बाद अर्जुन मुंडा की सरकार रही हो, कहीं कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। उन्‍होंने कहा कि इस सरकार के पहले भी मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी जेल जा चुके हैं। वर्तमान में भी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम कमीशनखोरी के आरोप में जेल में हैं। उन्‍होंने कहा कि सवालिया लहजे में कहा कि इस सरकार में यहां के पहाड़ और जंगलों की क्या स्थिति, बालू घोटाला, संथाल में कोयला की ढुलाई, नियोजन में गड़बड़ी की जा रही है। यहां नियोजन में ऐसी नीतियां बनाई जा रही हैं, जिससे यहां के युवा उलझ कर रह जाएं। उन्‍होंने कहा कि यहां ठेकेदारों को योग्यता के आधार पर नहीं, बल्कि कमीशन के आधार पर काम दिया जा रहा है।

Advertisement Advertisement

सरकार से किसी को उम्‍मीद नहीं

रघुवर ने कहा कि आदिवासी हो या गैर आदिवासी, किसी को भी इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। राज्‍य की महिलाएं बेहद असुरक्षित हैं। उनके साथ लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं। राज्य की जनता इस सरकार को लाने पर पश्‍चाताप कर रही है।

रघुवर ने कहा कि हम इन सभी मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने निकले हैं और जनता को बता रहे हैं कि किस तरह इस सरकार ने आपको आपके हक और अधिकार से वंचित रखा है। उन्‍होंने बताया कि इन सभी मुद्दों पर पाकुड़ में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और रविवार को साहिबगंज के बरहेट में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने हेमंत सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द राज्य में पेसा कानून लागू किया जाए। ताकि, गांव में स्वशासन स्थापित हो सके। उन्होंने कहा कि पेसा कानून को लागू करने के लिए पूरा मसौदा तैयार है, केवल इसे कैबिनेट में पारित कराना है। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उन्होंने परिसदन में योगाभ्यास किया।

इसे भी पढ़ें : रघुवर सरकार के 5 मंत्रियों के खिलाफ PIL डिसमिस, नहीं होगी संपति की जांच

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनीरज चोपड़ा के वो 11 सर्वश्रेष्ठ थ्रो, जिसने दिलाया जीत का ताज
Next Article ऑफिस में बैठकर करें ये 5 आसान योगासन, कमर दर्द से पाए राहत

Related Posts

हजारीबाग

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026
बिहार

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
Headlines

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026

NIT में चल रही है प्रोफेसर की भर्ती, सैलरी 2.20 लाख तक

March 14, 2026

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026

बिहार की कमान अब सैयद अता हसनैन के हाथ, बने राज्य के 43वें राज्यपाल

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.