WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने जर्मन एथलीट जूलियन वेबर को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.16 मीटर रहा, लेकिन वह 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू सके।
नीरज ने पहले राउंड में 88.16 मीटर की दूरी तय की, लेकिन इसके बाद के प्रयासों में वह 90 मीटर के आंकड़े को पार नहीं कर सके। उनके दूसरे थ्रो की दूरी 85.10 मीटर रही, जबकि अंतिम प्रयास में उन्होंने 82.89 मीटर का थ्रो किया। इस दौरान उनके तीन प्रयास फाउल रहे। जूलियन वेबर ने 87.88 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्राजील के लुइस मौरिसियो दा सिल्वा ने 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
नीरज ने इस साल मई में दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था। वह 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे एथलीट बने। पेरिस ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग भी 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं।
नीरज चोपड़ा अब जुलाई में एनसी क्लासिक जेवलिन थ्रो टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।
