Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में सितम ढा रहा शीतलहर, मधुबनी समेत इन जिलों में कोल्ड डे अलर्ट
Headlines

बिहार में सितम ढा रहा शीतलहर, मधुबनी समेत इन जिलों में कोल्ड डे अलर्ट

December 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार में ठंड लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। पछुआ हवा के चलते कनकनी बढ़ गई है। सुबह से शाम तक घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे आम लोगों के साथ वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सोमवार को पटना सहित पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, छपरा, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और नालंदा में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहने की संभावना है।

बर्फीली हवा से दिन और रात दोनों ठंडे

बर्फीली हवा के कारण दिन के समय भी ठंड का असर बना हुआ है। रात में तापमान और गिरने से लोगों की कंपकंपी बढ़ रही है। खुले इलाकों में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है।

राजगीर सबसे ठंडा, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

राज्य में सबसे ठंडा स्थान राजगीर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में न्यूनतम तापमान 6.8 से 13.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। छपरा, फारबिसगंज, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

कोहरे से दृश्यता बेहद कम

राजधानी पटना में सुबह के समय दृश्यता करीब 100 मीटर दर्ज की गई। गया में यह और भी कम रही, जहां केवल 50 मीटर तक दृश्यता देखी गई। कोहरे के कारण ट्रेन और सड़क यातायात पर भी असर पड़ा।

अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी

पटना का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शेखपुरा में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना के अलावा सासाराम, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, सबौर, समस्तीपुर, जिरादेई, छपरा और किशनगंज में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर में अधिकतम 13.2 और न्यूनतम 12.1 डिग्री, भागलपुर में अधिकतम 17.2 और न्यूनतम 10.2 डिग्री रहा। गया में अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़ें : बिहार में खेल क्रांति की शुरुआत, खिलाड़ियों को मिलेगी 20 लाख तक की स्कॉलरशिप

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में फिलहाल ठंड से राहत नहीं, लगातार गिर रहा पारा
Next Article भीगे बादाम या अखरोट? दिल, दिमाग और पाचन के लिए कौन ज्यादा असरदार… जानें

Related Posts

Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.