Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 03:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर ‘कमांडर’ ने चलवायी गोलियां, बोला- BOSS खत्म तो सब खत्म क्या…
Headlines

भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर ‘कमांडर’ ने चलवायी गोलियां, बोला- BOSS खत्म तो सब खत्म क्या…

June 13, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कमांडर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रामगढ़ के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर ताबड़तो़ड़ गोलियां बरसा कर दहशत फैलाने की जिम्मेदारी आजाद सिरकार ‘कमांडर’ ने ली है। आजाद सिरकार उर्फ कमांडर एनकाउंटर में मारे गये कुख्यात अमन साहू का खासमखास है। उसने संबंधित प्रेस रिलीज जारी कर इस बात जानकारी शेयर की है। आजाद सिरकार के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर यह प्रेस रिलीज आज यानी शुक्रवार को दिन के करीब साढ़े 12 बजे जारी किया गया है। इस विज्ञप्ति के जरिये कमांडर ने कहा कि “आज का घटनाक्रम जो #BHURKUNDA_ Railway_Siding, एवं आसपास में घटित हुआ इसका जिम्मेवारी मैं #AZAAD_SIRKAR, #AMAN_SAHU_GANG, से आज के इस प्रेस विज्ञप्ति से लेता हूं।” बबलू यादव और नेपाल यादव के नामका जिक्र करते हुए कर्मचारियों को धमकी दी गयी है काम पर जाने से पहले यह जरूर पता कर लें कि आजाद सिरकार से मैनेज हुआ है या नहीं। क्योंकि जो भी काम पर जायेगा, वह वापस नहीं लौट पायेगा। ‘कमांडर’ के नाम का यह धमकी भरा पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल हुए इस धमकी भरे पोस्ट में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

यहां याद दिला दें कि बीती आज यानी शुक्रवार की भोर में रामगढ़ के भदानीनगर ओपी स्थित भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी थी। बाइक सवार दो अपराधियों ने करीब 5 राउंड गोलियां चलाई और भाग निकले थे। साइडिंग के इंचार्ज भोला यादव को टारगेट कर पांच राउंड गोलियां चलायी गय़ी, लेकिन वो बाल-बाल बच गए। इस दुस्साहसिक वरदात को थाना से महज 100-150 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई। वहां मौजूद कर्मचारी डर के मारे होकर इधर-उधर भागने लगे थे। मिली सूचना पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गयी थी। आजाद सिरकार के नाम से जारी प्रेस रिलीज में क्या लिखा है… पढ़ें… हू-ब-हू

Advertisement Advertisement

“~#जय_श्री_राम,.. #जय_महाकाल,… #जोहार_झारखंड…. #अंत_ही_आरंभ_है, #आरम्भ_है_प्रचण्ड,… #ये_शंखनाद_का_आरंभ_है,…
– #आज का घटनाक्रम जो #BHURKUNDA_Railway_Siding, एवं आसपास में घटित हुआ इसका जिम्मेवारी मैं #AZAAD_SIRKAR, #AMAN_SAHU_GANG, से आज के इस प्रेस विज्ञप्ति से लेता हूँ…

– और ये ट्रेलर मात्र है सिर्फ़, और उन सभी कर्मचारियों जो अपने ठीकेदार के अंतर्गत कार्यरत हैं, उसने मैं बस इतना कहना चाहता हूँ की वे अपने – अपने मालिकों से जरूर पूछकर या Confirmation लेकर जाये कार्य हेतु की #AZAAD_SIRKAAR, #AMAN_SAHU_GANG, से मैनेज /settlement हुआ है की नहीं,..

– और नहीं तो अपने घर परिवार को काम करने से पहले ही बोलकर जाइये की, काम में तो जा रहे हैं पर सायद जिन्दा लौट कर घर वापिस ना आए तो – मालिक के घर चले जाना क्यूँकी अब मालिक ही भरण – पोषण करेगा, क्यूँकी मालिक को अपना और अपना परिवार का जिवन सिर्फ़ प्यारा है और मालिक अपने पारिवार के साथ ऐसों – आराम करने में मगन है, मालिक के पास उन कर्मचारियों के लिये समय नहीं है…  क्यूँकी जैसे आज का घटनाक्रम हुआ और कर्माचारियों को सिर्फ़ 10 से 15 हजार महीना मेहनताना कमाई में मिलता होगा…

-और #BABLU YADAV(JAI BHAGWAN YADAV) & #NEPAL YADAV, एवं उसके जैसे मालिक सिर्फ़ कोयला में चारकोल का मिलावट करके, दो नंबर का कोयला सस्ते दामों में खरीदकर, महंगे दामों में मिलावट करके बेचते हैं – #और_करोड़ो_करोड़ो_रुपया_कमाने_और_ जमा_करके_रखने_में_व्यस्त_एवं_मगन_है…

– ठीक वैसे ही #BABLU YADAV(JAI BHAGWAN YADAV) & #NEPAL YADAV, का एवं इसके जैसे दोगले सोंच रखने वालों का भी #नंबर_ayega, मतलब की #sabka_नंबर_ayega,..

– और आज के घटना के लिए #BABLU YADAV(JAI BHAGWAN YADAV) & #NEPAL YADAV, जिम्मेवार हैं इसके लिए, उसका बारम्बार मुझे Ignore करना, मुझे Ego Hurt कर रहा था… ~ और मुझे(#AZAAD_SIRKAAR,) को मज़बूर होकर ये ऐसा कृत्य करना पड़ा इसका जिम्मेवार हम नहीं #BABLU YADAV(JAI BHAGWAN YADAV) & #NEPAL YADAV, है…

– जैसे मेरे #BOSS – #AMAN_SAHU_jee, को साज़िश और षडयंत्र के तहत Politically Motivated और दबाव में – मौत की नींद सुलाकर छोड़ दिया गया था,…

– #Kya_Sonche_the,??? #BOSS ख़त्म तो सब ख़त्म क्या??? #नहीं_नहीं_नहीं,… #अंत_ही_आरंभ_होता_है, #आरम्भ_हमेसा_ पहले_से_ बेहतर_ एवं _प्रचण्ड_होता_है,… #ये_शंखनाद_का_आरंभ_है,…  – 38 से भी ज्यादा गोली से छलनी करा गया था #boss को – साज़िश और षडयंत्र करके मारा गया था, तो फ़िर इन्तेज़ार कीजिये और गिनती जारी रखिये…

– मैं #AZAAD_SIRKAAR, #BOSS के लिए कुछ भी और सबकुछ कर गुजरने के लिए तत्पर हूँ एवं मेरे इस शरीर में जबतक प्राण हैं तब तक संघर्षरत रहूँगा…. #मेरा_ये_जिवन, #BOSS, – #AMAN_SAHU_jee, के लिए समर्पित था है और रहेगा भी… इसीलिए ध्यान और सनद रहे की मेरा (#AZAAD_SIRKAAR,) का Phone Call या Message नहीं उठाने पर मेरा गोलियों की बौछार आपका इंतजार कर रहा होगा…

तुम बिना मेहनत किए मानोगे तो बेहतर है, वर्ना मेहनत करने के बाद तुम तो मौत की नींद ले रहे होगे, और तुम्हारे पीछे वाले तुम्हारे मौत के दर्द एवं हस्र देख कर थरा जाएंगे… इसीलिए अपने समझदारी से काम लेना – यही बेहतर रहेगा किसी भी दूसरे के समझदारी पे नहीं….

#LAWRENCE_BISHNOI_Group, #AZAAD_SIRKAAR, #RAHUL_SINGH, #JITENDRA_MAAN_GOGI, #HASIM_BABA, #KALA_RANA, #GOLDY_BARAR, #ROHIT_GODHARA, #ANMOL_BISHNOI, #AZAAD_SIRKAAR, ~#RAHUL_SINGH, (Chief /मुखिया ji) #AMAN_SAHU_GANG#”

इसे भी पढ़ें : टोरी रेलवे साइडिंग में फा’यरिंग की जिम्मेदारी ली ‘कमांडर’ ने, लिखा- सबका नंबर आयेगा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 13 जून 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article लूट का प्रतिरोध किया तो कारोबारी को मा’र दी गो’ली, फिर…

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.