Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लूट का प्रतिरोध किया तो कारोबारी को मा’र दी गो’ली, फिर…
Headlines

लूट का प्रतिरोध किया तो कारोबारी को मा’र दी गो’ली, फिर…

June 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गोली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Gumla (Shivam Keshri) : झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक धान व्यापारी को गोली मारकर लाखों रुपये लूट लिए गए। घटना रायडीह के क़ासिर साप्ताहिक बाजार में हुई, जहां अपराधियों ने गुमला के करौंदी निवासी राजकुमार गुप्ता को निशाना बनाया। घायल व्यापारी को गंभीर हालत में गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, राजकुमार गुप्ता की हालत खतरे से बाहर है।

घटना उस वक्त हुई जब राजकुमार गुप्ता अपनी धान की दुकान लगाकर बैठे थे। बेखौफ अपराधी उनके पास आए और रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। जब व्यापारी ने इसका प्रतिरोध किया, तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और पैसों वाला थैला लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यापारी को तुरंत गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की मांग की है ताकि वे भयमुक्त होकर अपना व्यवसाय कर सकें।

auto

इसे भी पढ़ें : भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर ‘कमांडर’ ने चलवायी गोलियां, बोला- BOSS खत्म तो सब खत्म क्या…

इसे भी पढ़ें : कुख्यात संदीप थापा और बिट्टू सिंह अरेस्ट, जमीन के धंधे में वसूल रहे थे रंगदारी

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में नकली नोट खपाने की कोशिश, एक धराया, SSP क्या बोले… देखें

इसे भी पढ़ें : थाली में परोसी जा रही थी रोटियां, तभी हो गया प्लेन क्रैश… जानें डरावने दोपहर की कहानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर ‘कमांडर’ ने चलवायी गोलियां, बोला- BOSS खत्म तो सब खत्म क्या…
Next Article TSPC को तगड़ा झटका, एरिया कमांडर सहित पांच गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.