Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 08:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांग्रेस कार्यकर्ता छाती ठोक कर जनता से कहें कि हमारी सरकार बन रही है: कमलनाथ
Headlines

कांग्रेस कार्यकर्ता छाती ठोक कर जनता से कहें कि हमारी सरकार बन रही है: कमलनाथ

January 7, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भोपाल। नया साल 2023 शुरू होने के साथ ही हम लोग चुनावी वर्ष में प्रवेश कर गए हैं। मुझे जिस तरह का फीडबैक पूरे प्रदेश से मिल रहा है, उसे देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता छाती ठोक कर कह सकते हैं कि कांग्रेस की सरकार आ रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को अपने आवास पर कांग्रेस के जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

कमलनाथ ने कहा कि हम लोग मंडलम और सेक्टर पर पहले से ही काम कर रहे हैं और जल्द ही बूथ प्रभारी और पन्ना प्रभारी की भी नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनावी घोषणाएं कर रही है, जिन्हें प्रदेश की जनता अच्छी तरह से समझ गई है। आप सब को जनता के बीच जाना है और संगठन को मजबूत करके यह चुनाव जीतना है। उन्होंने प्रभारियों से कहा कि आप सब की जिम्मेदारी है कि आप संगठन के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को समुचित जिम्मेदारी दें और उनकी क्षमता का अधिक से अधिक उपयोग करें। बैठक के दौरान सभी जिला प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट कमलनाथ को सौंपी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और एक-एक कार्यकर्ता और नेता कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूत है और चुनाव से पहले हमें आवश्यकता है कि हम सब एकजुटता और उत्साह से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बैठक में जिले के प्रभारियों ने अपने-अपने जिले के बारे में विस्तार से अपनी बात प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बताई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleधारदार हथियार से मारकर पति ने की पत्नी की हत्या
Next Article मप्र में करणी सेना लड़ेगी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव, सीएम हाउस का करेंगे घेराव

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.