Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 12:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मई में डराने लगा कोरोना, इटली से भी ज्यादा नए केस भारत में
Headlines

मई में डराने लगा कोरोना, इटली से भी ज्यादा नए केस भारत में

May 5, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली।बीते 24 घंटे में देश में 3,900 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि 195 लोगों की हुई है। देश में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़कर 46 हजार से ज्यादा हो गई है।

भारत में डेली ग्रोथ रेट अब अमेरिका, इटली, ब्रिटेन जैसे कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों से भी ज्यादा है। अगर कोरोना संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित प्रभावित 20 देशों में डेली ग्रोथ रेट देखें तो भारत में वायरस बहुत ही तेज रफ्तार से फैल रहा है। लॉकडाउन के बावजूद कोरोना की यह रफ्तार अब चिंता बढ़ाने वाली है।

22 मार्च को भारत में एवरेज डेली ग्रोथ रेट 19.9 प्रतिशत था। उस वक्त इटली को छोड़कर अमेरिका, रूस, ब्राजील और ब्रिटेन जैसे देशों में डेली ग्रोथ रेट भारत से काफी ज्यादा थी। हालांकि, देशव्यापी लॉकडाउन के बाद भारत में कोरोना के मामलों की डेली ग्रोथ रेट लगातार गिरने लगी। लॉकडाउन 2.0 के आखिरी दिन यानी 3 मई को डेली ग्रोथ रेट घटकर 6.1 प्रतिशत आ गई। इससे तो अच्छी तस्वीर उभर रही है लेकिन जब दूसरे देशों से तुलना करते हैं तब यही आंकड़ा डराने वाला महसूस होता है। 3 मई की बात करें तो भारत में डेली ग्रोथ रेट इटली (1.0%) के मुकाबले 6 गुना है। अमेरिका (2.7%) और ब्रिटेन (3.0%) के मुकाबले 2 गुना है। डेली ग्रोथ रेट के मामले में सिर्फ रूस (7.5%) और ब्राजील (7.4%) ही भारत से ऊपर हैं।

इटली से भी ज्यादा नए मामले भारत में

4 मई को इटली में 1221 नए केस सामने आए जबकि भारत में 2900 नए मामले सामने आए। इसी तरह 3 मई के आंकड़ों को देखें तो उस दिन भारत में कोरोना के नए मामले इटली से भी ज्यादा रहे जहां कुल केस 2 लाख से ऊपर पहुंच चुके हैं। 3 मई को भारत नए केसों के मामले में दुनिया में 5वें नंबर पर था। उस दिन देश में 2,644 नए मामले सामने आए, जबकि इटली में यह आंकड़ा 1,900 का था। नए केसों के मामले में भारत से ऊपर अमेरिका, रूस, ब्राजील और ब्रिटेन ही थे।

22 मार्च को खत्म हुए सप्ताह से लेकर 3 मई को खत्म हुए सप्ताह तक अगर भारत के डेली एवरेज केस की अन्य देशों से तुलना करें तो हालात की गंभीरता का अंदाजा लग सकता है। 3 मई को खत्म हुए सप्ताह में भारत में हर दिन औसतन 1,926 केस बढ़े। इटली में यह आंकड़ा 1997, यूके में 4840, ब्राजील में 5436 और रूस में 7067 था।

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBIG BREKING: जम्मू-कश्मीर हंदवाड़ा में दूसरा आतंकी हमला, 3 CRPF जवान शहीद, कई घायल
Next Article GOOD NEWS: कोरोना की दवा बनाने के करीब पहुंचा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.