Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 05:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » क्राइम कंट्रोल और जनता की सुरक्षा… रांची के नए SSP राकेश रंजन का संकल्प
Headlines

क्राइम कंट्रोल और जनता की सुरक्षा… रांची के नए SSP राकेश रंजन का संकल्प

September 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SSP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची के पुलिस महकमे में एक नया चेहरा आया है – एसएसपी राकेश रंजन। शुक्रवार को जब उन्होंने अपना चार्ज लिया तो उनके चेहरे पर जिम्मेदारी का अहसास साफ झलक रहा था। राकेश रंजन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्राइम कंट्रोल, जनता की सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार है। नये पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने कहा कि पूर्व एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रांची पुलिस ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की है, उस कार्यशैली को न सिर्फ आगे बढ़ाएंगे, बल्कि उसे और मजबूती देंगे। उनका मानना है कि राजधानी की कानून-व्यवस्था को और सख्त और संवेदनशील दोनों बनाना होगा।

अपराधियों पर सख्त, जनता से मुलायम

नए एसएसपी राकेश रंजन ने साफ संकेत दिया कि अपराधियों पर शिकंजा कसना उनका पहला मिशन होगा। छोटे-मोटे अपराध से लेकर संगठित अपराध तक, हर स्तर पर पुलिस की पकड़ मजबूत करने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि थानेदारों को विशेष टास्क सौंपे जाएंगे ताकि अपराध को जड़ से खत्म किया जा सके। वहीं, दूसरी ओर जनता से उनका रिश्ता बिल्कुल अलग होगा। वे चाहते हैं कि आम लोग पुलिस से डरें नहीं, बल्कि भरोसा करें। उन्होंने कहा… मैं 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध हूं। मेरा फोन हमेशा ऑन रहेगा। कोई भी नागरिक कभी भी मुझसे सीधे संपर्क कर सकता है।

ट्रैफिक व्यवस्था पर भी फोकस

रांची की सबसे बड़ी परेशानियों में से एक है ट्रैफिक जाम। नए एसएसपी ने इसे चुनौती मानते हुए कहा कि सड़कों पर बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट उनकी प्राथमिकताओं में है। उनका प्रयास होगा कि लोगों को जाम से राहत मिले और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले।

जनता से की यह अपील…

राकेश रंजन की सोच साफ है… “पुलिस और जनता साथ मिलकर ही अपराध पर काबू पा सकते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे पुलिसिंग में सहयोग करें और अपराध नियंत्रण की मुहिम का हिस्सा बनें।

बधाई देने पहुंचे कई अधिकारी

IPS राकेश रंजन ने DIG सह पूर्व एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा से चार्ज लिया। इसके बाद उन्हें बधाई देने के वास्ते कई अधिकारी पहुंच गये। मौके पर मुख्यालय डीएसपी अमर पांडेय, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सिटी डीएसपी वेंकटेश रमण, सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा समेत कई अधिकारियों ने SSP राकेश रंजन को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 30 IPS अधिकारी इधर से उधर, राकेश रंजन बने रांची SSP… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो रोज बाद गदगद हो जायेंगी 50 लाख महिलाएं, नीतीश सरकार देने वाली है बड़ी सौगात
Next Article बिहार में राशन कार्ड बनवाने का सरकार दे रही मौका, 22 से लगेगा विशेष कैंप

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.