Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 07:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में राशन कार्ड बनवाने का सरकार दे रही मौका, 22 से लगेगा विशेष कैंप
Headlines

बिहार में राशन कार्ड बनवाने का सरकार दे रही मौका, 22 से लगेगा विशेष कैंप

September 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : बिहार सरकार ने उन लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है जिनका अब तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग 22 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाएगा। इस दौरान सभी पंचायतों में कैंप लगाकर पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे।

पंचायत स्तर पर लगेगा कैंप

अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर कैंप का आयोजन होगा। अधिकतर कैंप पंचायत सरकार भवन में लगाए जाएंगे। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत पात्र लाभुकों को कवर करने के लिए शुरू की गई है, ताकि किसी भी पात्र परिवार को राशन कार्ड से वंचित न रहना पड़े।

मौके पर ही होगी ऑनलाइन एंट्री

हर कैंप में आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी और कर्मी कंप्यूटर/लैपटॉप के साथ मौजूद रहेंगे। आवेदकों द्वारा दिए गए आवेदन उसी दिन पोर्टल Rconline.bihar.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। आवेदन जमा करने वाले सभी लोगों को उसी समय रसीद भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जांच के बाद जारी होगा राशन कार्ड

ऑनलाइन अपलोड किए गए आवेदनों की नियमानुसार जांच की जाएगी। पात्रता की पुष्टि होने पर संबंधित परिवार को नया राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा। कैंप की तारीख और स्थान की जानकारी पहले से स्थानीय प्रचार माध्यमों के जरिए दी जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

चुनाव से पहले सरकार की पहल

चूंकि यह अभियान बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चलाया जा रहा है, ऐसे में इसे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इस योजना से लाखों ऐसे लोग जो अब तक छूटे हुए थे, उन्हें सरकारी राशन सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

इसे भी पढ़ें : क्राइम कंट्रोल और जनता की सुरक्षा… रांची के नए SSP राकेश रंजन का संकल्प

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleक्राइम कंट्रोल और जनता की सुरक्षा… रांची के नए SSP राकेश रंजन का संकल्प
Next Article बिहार में बनेगा साइबर अपराध का ‘सिक्योरिटी हब’, 14.74 करोड़ फंड पास

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.