Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 06:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लोगों की फरियाद पर ऑन द स्पॉट समाधान कर गये DC भजन्त्री
Headlines

लोगों की फरियाद पर ऑन द स्पॉट समाधान कर गये DC भजन्त्री

January 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने आज यानी गुरुवार को जनता दरबार लगाया। यह जनता दरबार उनके दफ्तर में लगाया गया था। रांची के शहरी और ग्रामीण इलाकों के कई लोग अपनी फरियाद लेकर DC के पास पहुंचे। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने एक-एक कर सभी की फरियाद सुनी। देर शाम तक लोगों की समस्याओं को सुनने और जानने के बाद DC ने अपने मातहत अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में अवैध जमाबंदी, ऑनलाइन इंट्री में सुधार, स्वयं सहायता समूह के संचालन में विवाद, स्कूल कक्ष निर्माण आदि से संबंधित आवेदन आये।

केस-1 : जनता दरबार में चान्हो अंचल से संबंधित अवैध भू-जमाबंदी निरस्त करने के आवेदन पर DC ने जनशिकायत पदाधिकारी को जांच कराते हुए मामले के निष्पादन का निर्देश दिया।

Advertisement Advertisement

केस-2 : कांके अंचल से संबंधित जमीन की ऑनलाइन इंट्री में सुधार को लेकर जनता दरबार में कुंदन उरांव ने आवेदन दिया। DC ने जनता दरबार के दौरान ही राजस्व कार्यालय के कर्मी से विस्तृत जानकारी ली और परिशोधन पोर्टल के जरिये आवेदन कर मामले का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

केस-3 : राजकीय उच्च विद्यालय बाजरा में कक्ष निर्माण के आवेदन पर डीसी ने जिला योजना पदाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

केस-4 : पंडरा के लक्ष्मी नगर में स्वयं सहायता समूह के संचालन में विवाद को लेकर महिलाओं ने जनता दरबार में आवेदन दिया। डीसी ने मामले में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। महिलाओं का इल्जाम है कि सचिव मीरा चौरसिया अपने घर में दुकान का संचालन कर रही है।

केस-5 : एक शख्स ने पहाड़ी मंदिर में पूजा के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा अभद्रता करने की शिकायत जनता दरबार में की। DC ने मामले में रांची SDO से बात करते हुए जांच के आदेश दिया। साथ ही संबंधित थाने को भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इनके अलावा जनता दरबार में अन्य मामलों को भी सुनते हुए DC मंजूनाथ भजन्त्री ने निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें : रांची से गायब हुयी दोनों बहनों की पूरी कहानी, सुनें SSP की जुबानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा… जानें कैसे
Next Article राशिफल @ 17 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.