Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 07:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डीसी मनीष अचानक पहुंचे भवानीपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, फिर…
Headlines

डीसी मनीष अचानक पहुंचे भवानीपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, फिर…

March 11, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ सदर प्रखंड के भवानीपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मंगलवार को जिले के डीसी मनीष कुमार और केंद्र सरकार की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में आम लोगों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत कर यहां चल रही सेवाओं की जानकारी भी ली।

ओपीडी, दवा और प्रसव सेवाओं की जांच

निरीक्षण के दौरान डीसी और केंद्रीय टीम ने सबसे पहले ओपीडी सेवाओं की स्थिति देखी। यहां रोजाना कितने मरीज इलाज के लिए आते हैं, उन्हें किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं और दवाओं की उपलब्धता कैसी है… इन सब बातों की जानकारी ली गई।

Advertisement

इसके अलावा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), संस्थागत प्रसव और पूर्ण टीकाकरण से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी देखा गया। अधिकारियों ने यह भी जाना कि गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच और जरूरी परामर्श मिल रहा है या नहीं।

मरीजों की सुविधा और स्वच्छता पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में मरीजों के बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी देखा गया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि अस्पताल में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और वातावरण स्वच्छ बना रहे।

बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना प्राथमिकता : उपायुक्त

इस मौके पर डीसी मनीष कुमार ने स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले हर मरीज को समय पर इलाज, सही परामर्श और जरूरी दवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि केंद्र में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को हमेशा दुरुस्त रखें, ताकि मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो।

केंद्रीय टीम ने भी ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार से आई केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में चल रही योजनाओं, सुविधाओं और रिकॉर्ड का अवलोकन किया तथा आवश्यक सुझाव भी दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के निरीक्षण से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होगी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा।

इसे भी पढ़ें ; पाकुड़ के इस पंचायत की बदली तस्वीर, विकास और महिला शक्ति ने दिलायी राष्ट्रीय पहचान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकुड़ के इस पंचायत की बदली तस्वीर, विकास और महिला शक्ति ने दिलायी राष्ट्रीय पहचान
Next Article राशिफल @ 12 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

सीमा पार से साजिशों पर फुल स्टॉप, भारत-नेपाल बॉर्डर पर अब केंद्र-बिहार का साझा पहरा

September 26, 2026
Headlines

PMCH में न डॉक्टर हड़ताल पर गए, न OPD थमी… दोपहर तक 1285 मरीजों का हुआ इलाज

September 26, 2026
Headlines

पीटीएम में पहुंचे सीएम सम्राट, बच्चों को दिया 90% से ज्यादा नंबर लाने का मंत्र

September 26, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीमा पार से साजिशों पर फुल स्टॉप, भारत-नेपाल बॉर्डर पर अब केंद्र-बिहार का साझा पहरा

September 26, 2026

PMCH में न डॉक्टर हड़ताल पर गए, न OPD थमी… दोपहर तक 1285 मरीजों का हुआ इलाज

September 26, 2026

पीटीएम में पहुंचे सीएम सम्राट, बच्चों को दिया 90% से ज्यादा नंबर लाने का मंत्र

September 26, 2026

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026

कर्ज के पैसे को लेकर बवाल, युवक पर पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

September 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.