अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले CM नीतीश ने एक वीडियो संदेश जारी कर जनता से अपील की है कि वे 6 और 11 नवंबर को मतदान में सक्रिय भाग लें और NDA के उम्मीदवार को जीत दिलाएं। वीडियो में CM ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की हालत बहुत खराब थी, लेकिन उनके नेतृत्व में राज्य में विकास के कई काम हुए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहले बिहारी कहलाना अपमान की बात थी, जबकि अब यह गर्व की बात बन गई है।
प्रिय प्रदेशवासियो,
आइए मिलकर बनाएं नया बिहार।@NitishKumar #Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited #25Se30FirSeNitish pic.twitter.com/XxTqqVaWTp
— Janata Dal (United) (@Jduonline) November 1, 2025
नीतीश कुमार ने कहा कि NDA सरकार ने बिहार के शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में लगातार काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रयास किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं हैं, बल्कि पूरा बिहार उनका परिवार है। CM ने जनता से कहा कि मतदान के माध्यम से वे अपने भविष्य और राज्य के विकास में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जनता ने उन्हें चार बार मौका दिया और इस बार भी NDA को जीताने की अपील की।
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह संदेश मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने और undecided voters को प्रभावित करने की रणनीति है। इस बार बिहार चुनाव दो चरणों में होंगे, 6 और 11 नवंबर को मतदान और नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।
इसे भी पढ़ें : सऊदी क्रॉस फा’यरिंग में झारखंड के विजय महतो की मौ’त, बॉडी लाने की प्रक्रिया शुरू



