Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 09:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जामताड़ा के सनाउल मियां को उठा ले गयी दिल्ली पुलिस… जानें क्यों
Headlines

जामताड़ा के सनाउल मियां को उठा ले गयी दिल्ली पुलिस… जानें क्यों

May 31, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने शातिर साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए जामताड़ा (झारखंड) से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने खुद को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) का असिस्टेंट मैनेजर बताकर पीड़ित को झांसे में लिया और मोबाइल पर स्क्रीन शेयर करवाकर 15 लाख की ठगी की।

पश्चिमी जिले के डीसीपी विचित्र वीर ने शनिवार को बताया कि 17 अप्रैल 2025 को साइबर थाना पश्चिम दिल्ली में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज करवाई गईं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति ने आईपीपीबी बैंक का अधिकारी बनकर कॉल किया और कहा कि वह उनके दो बैंक खातों को लिंक करने में मदद करेगा। व्हाट्सऐप कॉल के दौरान आरोपित ने पीड़ितों को स्क्रीन शेयरिंग के लिए कहा और फिर उन्हें एक एपीके फ़ाइल भेजी। जैसे ही पीड़ितों ने वह ऐप इंस्टॉल किया, आरोपित ने उनके मोबाइल को रिमोट एक्सेस कर लिया और धीरे-धीरे 15 लाख उनके खातों से निकाल लिए।

auto

मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर विकास कुमार की देखरेख में पुलिस टीम को तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस की जांच के बाद आरोपित की लोकेशन झारखंड के जामताड़ा में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपित सनाउल मियां को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह अपने साथी वसीम उर्फ पचू के साथ मिलकर यह साइबर ठगी करता था। वसीम गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के विज्ञापन चलाता था। जब लोग उन पर कॉल करते, तो वे खुद को बैंक कर्मचारी बताकर एपीके फाइल भेजते और फिर स्क्रीन शेयरिंग के बहाने मोबाइल का कंट्रोल ले लेते थे। आरोपित ने बताया कि प्रतिदिन 50-60 कॉल्स आते थे, जिनमें से 4-5 लोगों को ठगने में वे कामयाब हो जाते थे।

डीसीपी के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनमें व्हाट्सऐप चैट, बैंक लॉगिन की स्क्रीनशॉट्स, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य संवेदनशील जानकारी पाई गई। फिलहाल पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपित वसीम की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें : JAC इंटर में लड़कियों का जलजला, साइंस में अंकिता और कॉमर्स में रेशमी टॉपर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJAC इंटर में लड़कियों का जलजला, साइंस में अंकिता और कॉमर्स में रेशमी टॉपर
Next Article ‘बिंगोमोड़ वायरस’ साइबर क्रिमिनल्स का नया हथियार, रहें अलर्ट

Related Posts

Headlines

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
Headlines

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
Headlines

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.