Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डीलिस्टिंग गर्जना रैली भोपाल में आज
Headlines

डीलिस्टिंग गर्जना रैली भोपाल में आज

February 10, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भोपाल। जनजातीय समुदाय का भोपाल में डीलिस्टिंग की मांग को लेकर आज (शुक्रवार ) बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समविचारी संगठन जनजाति सुरक्षा मंच की ओर से यहां भेल दशहरा मैदान में आयोजित डीलिस्टिंग गर्जना रैली में जनजाति समाज के हजारों लोग जुटेंगे। सुबह से जनजातीय बंधुओं का भोपाल पहुंचना शुरू हो गया है। आयोजन में वनवासी समाज के भाई-बहन अपनी परंपरागत वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ शामिल होंगे।



जनजाति सुरक्षा मंच के क्षेत्रीय संयोजक कालू सिंह मुजाल्दा ने बताया कि पिछले 70 वर्षों में जनजाति समाज से मतांतरित होने के बाद जनजातीय अधिकारों का लाभ उठाने वालों के खिलाफ यह रैली है। मतांतरित होने के बाद ऐसे लोग जनजातीय बंधुओं के अधिकारों का लाभ न उठा पाएं, इसके लिए डीलिस्टिंग गर्जना रैली आयोजित की जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के 40 जिलों से हजारों लोग भोपाल पहुंच रहे हैं। यह रैली प्रदेश के जनजातीय समुदाय की भावनाओं का प्रकटीकरण है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।

मुजाल्दा ने बताया कि संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप जनजाति की पात्रता के लिए विशिष्ट प्रकार की संस्कृति पूजा-पद्धति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की गई है। यदि कोई इसको त्यागकर दूसरी पूजा पद्धति और संस्कृति को मानता है तो वह जनजाति के लिये सुनिश्चित लाभ का अधिकारी नहीं रह जाता है। बावजूद इसके नौकरियों, छात्रवृत्तियों एवं शासकीय अनुदान देने के मामले में संविधान की भावनाओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 342 में धर्मांतरित लोगों को बाहर करने के लिए देश की संसद अब तक न तो कानून बना पाई है और न ही अब तक इसमें संशोधन के लिये प्रस्ताव पर विचार किया है, जबकि यह मसौदा 1970 के दशक से संसद में ही विचाराधीन है। तत्कालीन सांसद (स्व.) डॉ. कार्तिक बाबू उरांव 1968 में इस संवैधानिक व कानूनी विसंगति को दूर करने के प्रयास लोकसभा भंग होने के कारण असफल हो गए थे। इसे लगातार टाला जाता रहा है।

जनजातीय सुरक्षा मंच के प्रांतीय संयोजक कैलाश निनामा ने डीलिस्टिंग की मांग की वजह को स्पष्ट करते हुए बताया कि धर्मांतरण के बाद जनजाति का सदस्य भारतीय क्रिश्चयन कहलाता है। इसके बाद कानूनन वह अल्पसंख्यक की श्रेणी में आ जाता है। चूंकि संविधान के अनुच्छेद 341 व 342 में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है, इसलिए धर्मांतरित लोग दोहरी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। इसके कारण सरकार पर दोहरा आर्थिक भार बढ़ता जा रहा है।

डीलिस्टिंग गर्जना रैली के संयोजक सौभाग्य सिंह मुजाल्दा ने बताया कि इस विषय को लेकर जनजातीय सुरक्षा मंच लंबे समय से जागरुकता अभियान चला रहा है। साल 2000 की जनगणना और उसके बाद डा. जेके बजाज के अध्ययन से सामने आए तथ्यों को सामने रखते हुए वर्ष 2009 में राष्ट्रपति को 28 लाख पोस्टकार्ड लिखे गए और सौंपे गए। इसके बाद 2020 में 448 जिलों के जिलाधीशों व संभागीय आयुक्तों के साथ ही राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों से मिलकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर डीलिस्टिंग का अनुरोध किया जा चुका है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसंयुक्त भर्ती परीक्षा वर्ग-2022 का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक
Next Article प्रधानमंत्री आज करेंगे यूपीजीआईएस-2023 का शुभारंभ

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.