Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 01:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वाराणसी में उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Headlines

वाराणसी में उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

April 30, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वाराणसी। दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अंतिम दिन शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक अचानक पांडेयपुर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंचे। उप मुख्यमंत्री को अस्पताल में देख स्वास्थ्य कर्मी दंग रह गये। अस्पताल में उप मुख्यमंत्री ने काउंटर पर पहुंच कर अपनी पर्ची बनवाई। इसके बाद अस्पताल का निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण में टॉयलेट में गंदगी देख नाराज होकर फटकार लगाई। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की गैरहाजिरी को लेकर उन्होंने सभी से स्पष्टीकरण लेने की हिदायत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दी। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य जगहों पर घूमकर मरीजों के इलाज की सुविधाओं की हकीकत का जायजा लिया।

एक मरीज से उपलब्ध दवाओं को लेकर बातचीत के बाद उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि बाहर की दवा कतई न लिखें। जो ऐसा करेगा वह कार्रवाई की जद में आएगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को उन्होंने कहा कि खामियों को तत्काल दुरुस्त कर लें या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ से कहा कि सारी व्यवस्थाओं को आप स्वयं देखा करें। जिससे भी चूक हो उसके खिलाफ कार्रवाई में कोताही न करें। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से ऑक्सीजन प्लांट और मरीजों की जांच, इलाज की व्यवस्थाओं के बारे में पूरी जानकारी ली।

auto

अस्पताल परिसर स्थित ट्रॉमा सेंटर में डिजिटल एक्सरे को देखने के लिए उप मुख्यमंत्री ने जब एक्सरे कक्ष देखने की इच्छा जताई तो पता चला कि ताला बंद है। करीब 10 मिनट तक वह चाबी आने का इंतजार करते रहे। जब चाबी नहीं मिली तो नाराज होकर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की ओर देखा। फिर सिटी स्कैन मशीन के बारे में पूछा तो पता लगा कि स्टॉफ रिटायर होने की वजह से मार्च से उसका संचालन ही बंद है। इस पर उन्होंने तत्काल उसे शुरू कराने को कहा। खास बात ये रही कि उप मुख्यमंत्री अस्पताल में खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकिसानों को उद्यमी बनाएगी योगी सरकार
Next Article अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ – पर्यटन मंत्री

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.