Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 10:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘आत्मह_त्या नहीं, सत्याग्रह करो भाई’… सोनम के इस वाक्य पर देवेंद्र ने तोड़ा निर्जला अनशन
Headlines

‘आत्मह_त्या नहीं, सत्याग्रह करो भाई’… सोनम के इस वाक्य पर देवेंद्र ने तोड़ा निर्जला अनशन

August 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
देवेंद्र
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : JPSC यानी झारखंड लोक सेवा आयोग और JSSC यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्र आंदोलन अब नये मोड़ पर पहुंच गया है। बीते कई दिनों से अन्न और जल का त्याग कर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आखिरकार पानी पीकर अपना निर्जला अनशन खत्म कर दिया है। देवेंद्र ने यह फैसला लद्दाख के मशहूर शिक्षा सुधारक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से फोन पर हुई लाइव वीडियो बातचीत के बाद लिया। पानी पीने के बाद भी छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन पूरी मजबूती से चलता रहेगा।

डॉक्टरों ने दी थी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह

देवेंद्र नाथ महतो जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर 25 जुलाई से सत्याग्रह कर रहे हैं। उन्होंने 2 अगस्त से अन्न के साथ-साथ जल का भी त्याग कर दिया था। लगातार कई दिनों से भूखे-प्यासे रहने के कारण उनकी तबीयत बेहद बिगड़ने लगी थी। डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद बताया कि उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक गिर चुका है। डॉक्टरों ने साफ चेतावनी दे दी थी कि अगर देवेंद्र ने तुरंत पानी नहीं पिया, तो उन्हें मजबूरी में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा।

auto

सोनम वांगचुक ने समझाया सत्याग्रह का असली मतलब

छात्र नेता की बिगड़ती हालत के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने उनसे वीडियो कॉल पर सीधी बातचीत की। वांगचुक ने कहा कि देवेंद्र किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि पूरे राज्य के छात्रों के हक और शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने देवेंद्र को समझाते हुए कहा कि सत्याग्रह का मकसद खुद को नुकसान पहुंचाना या आत्महत्या करना नहीं होता, बल्कि सरकार और समाज की सोई हुई अंतरात्मा को जगाना होता है। महात्मा गांधी भी अपने उपवास के दौरान पानी, नमक और नींबू का सेवन करते थे। अगर शरीर ही साथ नहीं देगा तो यह लंबी लड़ाई कैसे लड़ी जाएगी।

देश के प्रख्यात इनोवेटर श्री सोनम वांगचुक सर से वीडियो कॉल से सीधे संवाद करने का अवसर।
उन्होंने हमारे आंदोलन के प्रति अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन, प्रेरणादायी विचार एवं हौसला प्रदान किया। उनके आग्रह पर हमने जल ग्रहण किया। साथ ही, उनसे रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का… pic.twitter.com/qktmMyfTtQ

— Devendra Nath Mahto (@DevendraNathMa9) August 5, 2026

समर्थन के वादे के बाद देवेंद्र महतो ने ग्रहण किया जल

बातचीत के दौरान देवेंद्र महतो काफी भावुक हो गए और उन्होंने सोनम वांगचुक को अपना आदर्श बताया। देवेंद्र ने कहा कि अगर वांगचुक उन्हें लगातार मार्गदर्शन देने और इस आंदोलन के साथ खड़े रहने का वादा करते हैं, तभी वह पानी पिएंगे। इस पर वांगचुक ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि वह छात्रों की जायज मांगों के साथ हैं और समय-समय पर उनसे बात करते रहेंगे। सोनम वांगचुक के इस आश्वासन के बाद देवेंद्र महतो ने वीडियो कॉल पर ही पानी पी लिया। बाद में देवेंद्र ने सोशल मीडिया पर इस बातचीत की जानकारी दी और सोनम वांगचुक का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें रांची आकर छात्रों का हौसला बढ़ाने का न्योता भी दिया।

इसे भी पढ़ें : चुपचाप की गई खिदमत का शोर… सिडनी में जब पाकुड़ के लुत्फुल को मिला दुनिया का सलाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविदेश जाकर पढ़ने की टेंशन खत्म… भारत में ही मिलेगी इंटरनेशनल डिग्री
Next Article नहीं रहे दमदार आवाज और खौफनाक किरदार निभाने वाले प्रदीप रावत

Related Posts

Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026

‘पलायन नहीं, तरक्की होगी पहचान’, सीएम बोले- आधी रात भी ऑनलाइन पढ़ रहे 1.42 लाख बच्चे

September 19, 2026

सीएम सम्राट ने दान की अपनी सैलरी, छात्राओं के लिए फेलोशिप और ‘पुलिस दीदी’ का किया ऐलान

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.