Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 09:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड की पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता विमला प्रधान के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। सीएम हेमंत सोरेन ने उनके रांची स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

सीएम हेमंत सोरेन रांची के लोअर करमटोली रोड नंबर 2 स्थित दिवंगत नेता के घर पहुंचे। वहां उन्होंने विमला प्रधान के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद सीएम ने उनके परिजनों से बातचीत की और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार, समर्थकों व प्रशंसकों को यह गहरा दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

auto

राज्य की राजनीति के लिए बड़ा नुकसान, हमेशा याद रहेगा योगदान

मुख्यमंत्री ने विमला प्रधान के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उनके जाने की खबर बेहद पीड़ादायक है। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान और जनता के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सिमडेगा समेत पूरे राज्य के विकास में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई। सीएम ने कहा कि विमला प्रधान का असमय जाना झारखंड की सियासत के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई होना मुश्किल है। वे समाज के हर तबके और समुदाय के कल्याण के लिए हमेशा आगे रहने वाली एक सजग और कर्मठ नेता थीं।

पूर्व मंत्री विमला प्रधान पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही राज्य के कई नेताओं और गणमान्य लोगों ने भी शोक जताया है।

इसे भी पढ़ें : सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार
Next Article नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

Related Posts

Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
Headlines

‘पलायन नहीं, तरक्की होगी पहचान’, सीएम बोले- आधी रात भी ऑनलाइन पढ़ रहे 1.42 लाख बच्चे

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026

‘पलायन नहीं, तरक्की होगी पहचान’, सीएम बोले- आधी रात भी ऑनलाइन पढ़ रहे 1.42 लाख बच्चे

September 19, 2026

सीएम सम्राट ने दान की अपनी सैलरी, छात्राओं के लिए फेलोशिप और ‘पुलिस दीदी’ का किया ऐलान

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.